Uttarkashi Teacher Union Conference New Executive Committee Elected प्राथमिक शिक्षक संघ के जयदेव बने अध्यक्ष, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsUttarkashi Teacher Union Conference New Executive Committee Elected

प्राथमिक शिक्षक संघ के जयदेव बने अध्यक्ष

उत्तरकाशी, संवाददाताउत्तरकाशी, संवाददाता उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा उत्तरकाशी का त्रैवार्षिक अधिवेशन मंगलवार सांय को विधिवत संपंन हो ग

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीWed, 21 May 2025 03:11 PM
share Share
Follow Us on
प्राथमिक शिक्षक संघ के जयदेव बने अध्यक्ष

उत्तरकाशी, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा उत्तरकाशी का त्रैवार्षिक अधिवेशन मंगलवार शाम को विधिवत संपंन हो गया। दो दिनों तक चले इस अधिवेशन में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जयदेव सिंह राणा को अध्यक्ष एवं जनक सिंहि बिष्ट को मंत्री और विजेन्द्र सिंह पंवार कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चैहान, उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह नेगी, बुद्धि सिंह व सकल चन्द तथा लेखाकार पद पर आनन्द सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री पर सुभाष चन्द, संगठन मंत्री पर ओम प्रकाश, वीरेन्द्र खरोला व प्यार चन्द रमोला को चुना गया। जबकि प्रचार मंत्री पर पूरण सरियाल, महिला उपाध्यक्ष पद पर विनीता, प्रचार मंत्री राजकुमारी तथा महिला संगठन मंत्री प्रसन्ना डोभाल को निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

कार्यक्रम में प्रदेश तदर्थ समिति के अध्यक्ष गोविन्द बोरा,उदय सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, डबल सिंह राणा, लोकेन्द्र पैन्यूली, उत्तम राणा, मनोहर पंवार, सुरेश स्मोला, शरत महर, सहित 141 डेलीगेट्स शिक्षक प्रतिनिधि मौजू रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।