जिला प्रशासन ने कराया सर्वे, रोजाना मथुरा के लिए जाते है चार हजार यात्री
Etah News - एटा से मथुरा तक ट्रेन चलाने की मांग तेज हो गई है। एटा के विधायक और डीएम ने रेल मंत्री के निजी सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि रोजाना चार हजार से अधिक लोग मथुरा यात्रा करते हैं। ट्रेन सेवा...

एटा से मथुरा तक ट्रेन चलाने के लिए हर कोई प्रयासरत है। इसके बाद भी ट्रेन नहीं मिल पा रही है। रेल मंत्री के निजी सचिव को पत्र लिखा है। इसमें एटा से हर रोज जाने वाले यात्रियों के बारे में बताया गया है। मथुरा वृदांवन के लिए चार हजार से अधिक लोग रोजाना जाते हैं। ऐसे में मथुरा तक एटा से रेल चलाए जाना बहुत जरूरी है। एटा की जनता एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन का संचालन मथुरा जंक्शन तक किए जाने की मांग कर रही है। इसका मुख्य कारण है कि एटा, जलेसर के श्रद्धालु एवं सामान्य सवारियां सस्ते किराए में सीधे मथुरा जक्शंन तक पहुंच कर अन्य रूट की रेल सेवाओं का भी आसानी से लाभ ले सकते है।
इतना ही नहीं रेलवे की आय में भी काफी इजाफा होगा। डीएम प्रेम रंजन सिंह की ओर से रेल मंत्री के निजी सचिव को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि एटा से मथुरा तक ट्रेन चलाए जाने की जरुरत है। विभिन्न तरीकों से इसके संबंध में सर्वे कराया गया तो पता चला कि एटा से मथुरा के लिए ट्रेन चलाई जाए। इससे लोगों आसानी से यात्रा कर सके। बता दे कि एटा से आगरा जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन सुबह 7:30 बजे एटा स्टेशन से रवाना होकर अपने निर्धारित समय सुबह के 9:50 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंच जाती है। उसके बाद लगातार साढ़े सात घंटे तक आगरा फोर्ट स्टेशन के यार्ड में खड़ी रहने के बाद शाम को 5:25 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन से एटा के लिए रवाना होती है। लोगों की मांग है कि सुबह 9:50 पर आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन को मथुरा जंक्शन तक संचालित किया जाए। इससे एटा सहित जलेसर, बरहन, मितावली, एत्मादपुर के यात्री आगरा फोर्ट, ईदगाह जंक्शन, बिचपुरी, अछनेरा आदि स्टेशन होते हुए सीधे मथुरा जंक्शन तक पहुंच रेलवे की मुख्य धारा से जुड उनका लाभ ले सकें। एटा से मथुरा तक ट्रेन चलाने के लिए कई बार पत्र लिख चुके हैं। हम लगातार प्रयास भी कर रहे हैं। इसके लिए फिर से पत्र लिखा है। इसमें मथुरा तक ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई है। इस ट्रेन के चलने से जिले के अलावा आसपास के जिलों को भी लाभ होगा। यहां से रोजाना चार हजार से अधिक लोग मथुरा के लिए जाते है। दिल्ली आदि जाने के लिए भी ट्रेन मिल जाएगी। विपिन वर्मा डेविड, सदर विधायक एटा एटा से मथुरा जाने के लिए श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों का बसों के लिए भटकना पड़ता है। एटा-आगरा वाली ट्रेन ही अगर मथुरा जंक्शन तक चलने लगे तो यात्रियों को भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी। मथुरा से आगे की भी रेल सुविधाएं आसानी से मिल जाएगी। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे है। रेल मंत्री एवं जीएम के लिए पत्र लिखा है। वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक मारहरा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।