जमनपुर में शहीद की प्रतिमा पर लगा कांच का बॉक्स तोड़ा
- पूर्व सैनिकों और शहीद के परिजनों ने दोबारा बॉक्स लगाने की मांग की मांग सेलाकुई, संवाददाता। सेलाकुई के जमनपुर में शहीद मामचंद ठाकुर की मूर्ति के बाह

सेलाकुई के जमनपुर में शहीद मामचंद ठाकुर की प्रतिमा के बाहर लगा कॉच का बॉक्स असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। जिससे शहीद के परिजनों और पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। परिजनों और पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उसी स्थान पर पुन. बॉक्स लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने तोड़फोड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, जमनपुर में मुख्य मार्ग पर सीमा की रक्षा में शहीद हुए मामचंद ठाकुर का शहीद द्वारा बना हुआ है। उसके सामने ही उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा पर बाहर से सुरक्षा के लिए कांच का बॉक्स लगा हुआ था। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि बॉक्स टूटा हुआ है। जिसकी जानकारी लोगों ने शहीद परिवार और पूर्व सैनिकों को दी। सूचना मिलते ही शहीद के भाई मल्ला राम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। उन्होंने शहीद के इस अपमान पर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस से उन्होंने तोड़फोड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भेजकर दोबारा से बॉक्स लगाने और सुरक्षा के अन्य उपाय करने की मांग की। इस दौरान मल्ला राम ठाकुर, कैप्टन प्रताप चंद ठाकुर, ममता डोगरा, निशा संदल, विजय ठाकुर, ग्राम प्रधान शीश पाल, नीलम राणा, अशोक, शुभम सकलानी, आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।