अररिया : मारपीट में महिला सहित छह घायल
पलासी के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पलासी के सीएचसी में किया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 12 April 2025 07:25 PM

पलासी । एक संवाददाता प्रखंड के अलग-अलग गांव में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला सहित छह लोग घायल हो गये। घायलों में बरहट गांव की अफसरी, धपड़ी गांव की सानिया देवी, प्रदीप यादव, कलियागंज का रजनी देवी, दिघली का बेगम व दानिस शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने दी। बताया कि उपचार के बाद सभी घायल खतरे से बाहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।