योगी सरकार में गरीब का हो रहा कल्याण : ममता
Mainpuri News - मैनपुरी। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा गांव-गांव पहुंच रही है। घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा गांव-गांव पहुंच रही है। घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर-घर लोगों तक पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बता रहे हैं। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने ग्राम ललूपुर में संपर्क कर लोगों को योजनाएं बताईं। गांव चलो अभियान के तहत ग्राम ललूपुर में घर-घर पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब प्रदेश में भेदभाव की राजनीति खत्म हो गई है। प्रत्येक जिले में विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश तरक्की कर रहा है। गांव में जरूरतमंदों को आवास दिए जा रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिए गए। जलजीवन मिशन के तहत हर घर-नल जल पहुंच रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से घर भी पहुंचे। मंदिरों सामाजिक स्थानों पर जाकर स्वच्छता अभियान चलाएं। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं। भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।