World s Tallest Ashoka Pillar to be Built in Chhibramau Uttar Pradesh देश का गौरव साबित होगा विश्व का सबसे ऊंचा अशोक स्तंभ : केशव प्रसाद मौर्य, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsWorld s Tallest Ashoka Pillar to be Built in Chhibramau Uttar Pradesh

देश का गौरव साबित होगा विश्व का सबसे ऊंचा अशोक स्तंभ : केशव प्रसाद मौर्य

Kannauj News - फोटो 7-उपमुख्यमंत्री के केशवप्रसाद मौर्य को प्रतीक चिन्ह भेंट करते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य व अन्य।-सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के पद

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSat, 19 April 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
देश का गौरव साबित होगा विश्व का सबसे ऊंचा अशोक स्तंभ : केशव प्रसाद मौर्य

छिबरामऊ, संवाददाता। तथागत बुद्ध विहार सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य व ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट करके छिबरामऊ के पास लक्षीराम नगला में बन रहे विश्व के सबसे उंचे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा यह जनपद कन्नौज व प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव साबित होगा। ट्रस्ट के संरक्षक ओमकार शाक्य ने उन्हें प्रतीक चिन्ह से सम्मानित करने के बाद बताया इसकी अनुमानित लागत लगभग एक करोड़ है। जहां पर इसकी स्थापना होगी वहां बुद्ध विहार के पास ही दो बीघा जमीन की खरीदारी की जा चुकी है। इसके स्थापित होने से यह स्थान जनपद का सबसे बड़ा टूरिस्ट हब बन जाएगा। इस दौरान डॉ.ब्रजेश शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतू शाक्य, आदित्य विक्रम सिंह, प्रधान गिरन्द सिंह, अशीष शाक्य, सुनील कुशवाहा, रविंद्र शाक्य, रत्नेश शाक्य व शिवप्रताप शाक्य एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।