विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करने की दी चेतावनी
Saharanpur News - देवबंद में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की बैठक में मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज निर्दलीय...

देवबंद। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रदेश में त्यागी ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करेगा। इस दौरान तुषार त्यागी को युवा महासभा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। शुक्रवार को देवबंद में आयोजित त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समिति की बैठक में मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण देश का राष्ट्रवादी समाज है। जिला अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को भाजपा कमजोर ना समझे। इस बार आर पार की लड़ाई होगी। बैठक में सर्वसम्मति से तुषार त्यागी को युवा महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। शिवकुमार त्यागी, ऋषभ त्यागी, विनय त्यागी, प्रशांत त्यागी, विदित त्यागी, हरिओम त्यागी और मुकेश त्यागी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यवान त्यागी और संचालन महेंद्र त्यागी ने किया। प्रहलाद त्यागी, विनय त्यागी, सत्यवान त्यागी, सोनू त्यागी और राजा त्यागी सहित बड़ी संख्या में त्यागी-ब्रह्मण समाज के सदस्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।