adult star mia khalifa pic with goddess in festival viral on social media माता पार्वती के धार्मिक उत्सव में देवी संग मिया खलीफा के होर्डिंग, मच गया हंगामा, Viral-news Hindi News - Hindustan
Hindi Newsवायरल न्यूज़ adult star mia khalifa pic with goddess in festival viral on social media

माता पार्वती के धार्मिक उत्सव में देवी संग मिया खलीफा के होर्डिंग, मच गया हंगामा

  • होर्डिंग माता पार्वती के 'आदि' उत्सव के लिए लगाया गया था। यह उत्सव इलाके में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 Aug 2024 04:11 PM
share Share
Follow Us on
माता पार्वती के धार्मिक उत्सव में देवी संग मिया खलीफा के होर्डिंग, मच गया हंगामा

पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा की फोटो माता रानी के धार्मिक उत्सव के लिए लगाए गए होर्डिंग में चिपके दिखे। मामला तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले का बताया जा रहा है। होर्डिंग माता पार्वती के 'आदि' उत्सव के लिए लगाया गया था। यह उत्सव इलाके में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा बताया जा रहा है कि कई दिनों तक यह होर्डिंग ऐसे ही लगा रहा। लेकिन, जब सोशल मीडिया में यह तस्वीर सामने आई तो बवाल मच गया। तब पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

एडल्ट फिल्मों में काम चुकीं फिल्म स्टार मिया खलीफा की तस्वीर तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में एक धार्मिक उत्सव के लिए लगाए गए होर्डिंग में दिखाई दी। यह होर्डिंग 'आदि' उत्सव के लिए लगाया गया था, जिसमें प्रदेशभर के मंदिरों में देवी अम्मन (पार्वती) की पूजा की जाती है। उत्सव हर गांव में भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इस उत्सव में भाग लेते हैं और यह कई दिनों तक चलता है।

तमिलनाडु में आदि उत्सव भव्य धार्मिक उत्सव है। ये होर्डिंग कुरुविमलाई में नागथम्मन और सेलियाम्मन मंदिरों में लगाए गए हैं। इनमें से एक होर्डिंग तब वायरल हुआ जब मिया खलीफा की तस्वीर को देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ देखा गया। होर्डिंग में देखा जा सकता है कि मिया खलीफा की तस्वीर को होर्डिंग में एडिट करके लगाया गया है। तस्वीर में पूर्व एडल्ट स्टार दूध का बर्तन सिर पर उठाए हुए है। इसे स्थानीय भाषा में पाल कुदाम कहा जाता है। यह त्योहार में पारंपरिक प्रसाद का हिस्सा है।

होर्डिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हटा दिया। फिलहाल इलाके में शांति है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।