Padma Awards 2026 nomination process starts home ministry notice out पद्म पुरस्कार 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और सिफारिशें शुरू, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़Padma Awards 2026 nomination process starts home ministry notice out

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और सिफारिशें शुरू, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान

  • पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें देने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2025 है और इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा। पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं।

Niteesh Kumar भाषाFri, 11 April 2025 03:41 PM
share Share
Follow Us on
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और सिफारिशें शुरू, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान

अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें देने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2025 है और इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा। बयान में कहा गया कि सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘लोगों के पद्म’ में बदलना चाहती है। इसलिए, सभी नागरिकों से अपील है कि वे स्व-नामांकन सहित रजिस्ट्रेशन और सिफारिशें करें।

ये भी पढ़ें:हम बंदूक की नोक पर बात नहीं करते, US से ट्रेड डील पर बोले केंद्रीय मंत्री
ये भी पढ़ें:सड़क पर बैठकर मिठाई खाएंगे 5 लाख मुसलमान, वक्फ पर ममता के मंत्री की धमकी

पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। ये सम्मान किसी व्यक्ति के विशेष योगदान को मान्यता देते हैं। कला, साहित्य व शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों असाधारण उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, किसी भी फील्ड में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

किन बातों का रखना होगा ध्यान

महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं, जिनकी उपलब्धियां वास्तव में मान्यता के योग्य हैं और जो समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 2014 से कई ‘गुमनाम नायकों’ को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रही है, जो विभिन्न तरीकों से समाज में योगदान दे रहे हैं। नामांकन और सिफारिशों के इस संबंध में जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार के पोर्टल पर ‘पुरस्कार और पदक’ टाइटल के तहत उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।