Rain Alert Weather Update 3 April IMD Heavy Rainfall in These States North India Amid Heatwave in North India Rain Alert: उत्तर भारत में गर्मी के बीच इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी, Weather Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमौसम न्यूज़Rain Alert Weather Update 3 April IMD Heavy Rainfall in These States North India Amid Heatwave in North India

Rain Alert: उत्तर भारत में गर्मी के बीच इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी

  • Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में तीन से पांच अप्रैल, मध्य भारत, महाराष्ट्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में तीन अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 April 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
Rain Alert: उत्तर भारत में गर्मी के बीच इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी

Rain Alert: उत्तर भारत में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले समय में उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव का भी कहर देखने को मिलने जा रहा है। हालांकि, इस बीच, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, बिजली भी कड़केगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो कोंकण, तमिलनाडु में तेज बारिश हुई। वहीं, मध्य प्रदेश में ओले गिरे। इसके अलावा, सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में तीन से पांच अप्रैल, मध्य भारत, महाराष्ट्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में तीन अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, बिजली भी कड़केगी। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना में तीन अप्रैल, झारखंड में चार अप्रैल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में पांच अप्रैल को ओले गिरेंगे। वहीं, केरल, माहे, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में तीन से छह अप्रैल के बीच बारिश होगी। तमिलनाडु में तीन से पांच अप्रैल, तटीय कर्नाटक में तीन और चार अप्रैल, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप में तीन अप्रैल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में पांच और छह अप्रैल, अरुणाचल प्रदेश में पांच अप्रैल को भारी बारिश होगी।

वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने वाली है। इसके अलावा, मध्य भारत में अगले दो दिनों तक कोई तापमान नहीं बदलेगा, लेकिन उसके बाद इसमें चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं, पश्चिमी भारत की बात करें तो इसमें भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, सौराष्ट्र और कच्छ में 3-8 अप्रैल, पश्चिमी राजस्थान में 6-9 अप्रैल, गुजरात में 6-8 अप्रैल, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में 7-9 अप्रैल को हीटवेव चलने वाली है। गुजरात में 3-9 अप्रैल, कोंकण, गोवा में 5-9 अप्रैल के बीच हॉट एंड ह्यूमिड वेदर रहने वाला है।