सशक्त लोकतंत्र की पहल है ‘एक राष्ट्र एक चुनाव
Basti News - भाजपा महिला मोर्चा ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि इससे समय और संसाधनों की बचत होगी और शासन व्यवस्था में स्थिरता आएगी। सुनीता श्रीवास्तव...

बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। स्वामी विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज रिठिया फुटहिया के सभागार में सोमवार को आयोजित समारोह में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि एक साथ चुनाव कराए जाने से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शासन व्यवस्था अधिक सुचारू और स्थिर भी हो सकेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव व्यवस्था के जरिए महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिल सकती है।
वक्ताओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव के सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक पक्षों पर विचार व्यक्त करते इसे समय की आवश्यकता बताया। संगोष्ठी में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस विचार को समर्थन देने और इसे जन-जन तक पहु्ंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रोली सिंह, आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र व संचालन शालिनी मिश्र ने किया। अभियान समन्वयक पवन कसौधन, सहसमन्वयक अरविंद श्रीवास्तव, सुमन सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड सिंह सहित काफी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।