Aaj Ka Rashifal daily today horoscope prediction 20 March 2025 aries to pisces आज का राशिफल 20 मार्च: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal daily today horoscope prediction 20 March 2025 aries to pisces

आज का राशिफल 20 मार्च: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें

  • Today Horoscope 20 March 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 20 मार्च 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 20 मार्च का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 March 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
आज का राशिफल 20 मार्च: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में। शनि कुंभ राशि सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान में दूरी। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:13 अप्रैल को शुक्र होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के धन-धान्य में होगी वृद्धि

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम, प्रेम, संतान भी मध्यम। लेकिन व्यापार अच्छा है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। एक सुखद वातावरण रहेगा, सारी विषम परिस्थितियों के बावजूद। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। रोग आदि भी थोड़े परेशान करेंगे। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- अति भावुक न हों। मानसिक स्वास्थ्य व शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार सही है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी ठीक है। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान बहुत बढ़िया। व्यापार बहुत बढ़िया। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर के मुख्य द्वार पर इन 5 पौधों को लगाने से सुख-समृद्धि आने की है

तुला राशि- धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं और जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवान बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:चैती छठ पर्व कब से होगा शुरू? जानें नहाए-खाय, खरना के साथ अर्घ्य का समय

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान में सुधार। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!