Religious Festival Concludes with Yajna and Kirtan in Barsaloa अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव का समापन, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsReligious Festival Concludes with Yajna and Kirtan in Barsaloa

अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव का समापन

बरसलोया के राम जानकी मंदिर में शुक्रवार को अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव का समापन हुआ। यज्ञ हवन के बाद नगर भ्रमण में राधा कृष्ण का रूप धरकर लोग भजनों पर नृत्य करते रहे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 19 April 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव का समापन

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरसलोया स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव का समापन शुक्रवार को किया गया। यज्ञ हवन की पुर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न करते हुए भगवान से सुख समृद्धि की कामना की गई। पूजन सम्पन्न होने के बाद नगर भ्रमण भी किया गया। नगर भ्रमण में कई लोग राधा कृष्ण का रुप धर कर भजनों की धून पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। नगर भ्रमण के समापन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें कई लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। अखंड हरि कीर्तन में बरसलोया बस्ती, रामजड़ी, बानो, भिजपुर, केतुंगा सहित झारखंड और उड़ीसा आदि कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया था। वहीं पूजन कार्यक्रम में पुरोहित की भुमिका पवन शर्मा, अवधेश पाढ़ी और यजमान की भुमिका अमित सिंह ने सपत्निक निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेंद्र साहू, नीतीश दास, युधिष्ठिर सिंह, रोहित साहू, राधेश्याम साहू, प्रमोद साहू, महेंद्र साहू, ओमप्रकाश साहू, शंभू नाथ साहू, रोहित सिंह, सकिंदर ओहदार, अभिषेक साहू, विक्रम साहू आदि सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।