Horoscope Shani Jayanti 27 may 2025 these zodiac are lucky Shani Jayanti Rashifal : शनि जयंती पर ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, शनिदेव की रहेगी कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Shani Jayanti 27 may 2025 these zodiac are lucky

Shani Jayanti Rashifal : शनि जयंती पर ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, शनिदेव की रहेगी कृपा

Shani Jayanti Rashifal : शनि जयंती का समय किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा, शनि की कृपा किन राशियों पर रहेगी और शनि किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे, यह जानने के लिए पढ़ें-

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 May 2025 01:20 PM
share Share
Follow Us on
Shani Jayanti Rashifal : शनि जयंती पर ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, शनिदेव की रहेगी कृपा

शनि अभी मीन राशि में है। मार्च में ही शनि मीन राशि में आए हैं। शनि जयंती पर शनि मीन राशि में होने के कारण आइए बताते हैं कि शनि किन राशि के लोगों की लाइफ में अच्छे बदलवा ला रहे हैं, यानी किन राशियों के लिए शनि भाग्यशाली होंगे। वहीं शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए समय खास सावधानी रखने वाला होगा। इन राशि के लोगों को हेल्थ, विवाह, नौकरी में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। यहां पढ़ें ज्येष्ठ अमावस्या यानी शनि जयंती पर किन राशियों के लिए शनि भाग्यशाली रहेंगे।

वृषभ राशि वालों की लाइफ में इस समय शनि अच्छे हैं आपकी लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी, आपकी हेल्थ अच्छी होगी और आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी। आपके लिए लाभ के योग भी बन रहे हैं।

मिथुन राशि वालों की लाइफ में शनि अच्छे बदलाव करेंगे। वाहन और संपत्ति आपके लिए लाभ के योग लाएगी। आपके लिए कुल मिलाकर शनि अच्छे परिणाम देंगे।

कर्क वालों की लाइफ में बड़ा बदलाव होगा। शनि आपकी संतान को अच्छा करेंगे। आपको शनि मीडियम फल देंगे। बहुत अधिक अच्छा फल शनि आपको नहीं दे रहे हैं।

शनि जयंती पर तुला राशि वालों को करियर के मामले में दिक्कत हो सकती है। अगर आपकी राशि वालों की लाइफ में दिक्कत आ रही हैं, तो उनकी परेशानियां भी शनि के प्रभाव के कारण कम हो जाएगीं। करियर में आपका प्रमोशन मिल सकता है। इस समय आपकी नौकरी देश से बाहर भी लग सकती है।

मकर राशि वालों की लाइफ में शनि अच्छे रहेंगे। दरअसल मकर राशि वालों से शनि की साढ़ेसाती जा चुकी है। आपकी लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। आपकी जॉब अच्छी चलेगी, शादी और संतान के योग हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!