कपालभाति प्राणायाम के जबरदस्त हैं फायदे, लटकता पेट भी हो सकता है कम Kapalbhati Pranayama benefits and how to Do Best breathing technique to Reduce Belly fat, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थKapalbhati Pranayama benefits and how to Do Best breathing technique to Reduce Belly fat

कपालभाति प्राणायाम के जबरदस्त हैं फायदे, लटकता पेट भी हो सकता है कम

अगर कोई व्यक्ति रोजाना सुबह के रूटीन में कपालभाति प्राणायाम को शामिल करता है, तो उन्हें कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। ये एक ऐसी योगिक ब्रीदिंग तकनीक है जिसे अपनाकर कई बीमारियों से निपटा जा सकता है और पेट की चर्बी को भी कम कर सकते हैं। जानिए, कपालभाति प्राणायाम के जबरदस्त फायदे।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 May 2025 01:27 PM
share Share
Follow Us on
कपालभाति प्राणायाम के जबरदस्त हैं फायदे, लटकता पेट भी हो सकता है कम

कपालभाति प्राणायाम एक योगिक ब्रीदिंग तकनीक है जिसमें तेजी से सांस छोड़ना और निष्क्रिय सांस लेना शामिल है। इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को श्वसन तंत्र-मन की सफाई और एनर्जी देने वाले प्रभावों के लिए जाना जाता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना के रूटीन में कपालभाति प्राणायाम को शामिल करता है, तो वह खुद को कई बीमारियों से बचा सकता है। इस करने पर शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। यहां जानिए कपालभाति प्राणायाम करने के फायदे और इसे करने का सही तरीका।

कपालभाति प्राणायाम के फायदे

- शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है।

- पाचन में मदद करता है।

- मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

- आंखों को आराम मिलता है और आंखों के नीचे काले घेरे दूर होते हैं।

- स्ट्रेस फ्री होने में मदद मिलती है और दिमाग शांत रहता है।

- सीने में जलन, एसिडिटी और गैस से छुटकारा दिलाता है।

- फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाकर उन्हें मजबूत बनाता है।

- ध्यान और याददाश्त में सुधार करता है।

- अस्थमा और घरघराहट की समस्या ठीक हो सकती है।

- साइनसाइटिस को कम करता है।

- पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में मददगार।

- ब्लड फ्लो सुधारने में मदद करता है।

-किडनी और लिवर के कामकाज में सुधार।

- अनिद्रा की समस्या भी ठीक हो सकती है।

- एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है।

कपालभाति प्राणायाम कैसे करें?

1) इसे करने के लिए आराम से सुखासन या वज्रासन में बैठें। अगर आप जमीन पर नहीं बैठ पाते हैं तो कुर्सी पर बैठकर करें।

2) फिर अपनी रीढ़ को सीधा रखें, कंधों को आराम दें और हथेलियां को ऊपर की ओर रखते हुए अपने घुटनों पर टिकाएं।

3) अब नाक से गहरी सांस लें और अपने फेफड़ों को पूरी तरह से भरें।

4) फिर अपनी नाभि को अपनी रीढ़ की हड्डी की ओर खींचते हुए अपनी नाक से जोर से सांस छोड़ें। ऐसा करते समय आपका ध्यान सांस छोड़ने पर होना चाहिए।

5) सांस लेना निष्क्रिय होना चाहिए।

6) एक राउंड पूरा करने के लिए 20 बार तेजी से सांस छोड़ें। धीरे-धीरे गिनती बढ़ा सकते हैं।

7) हर राउंड के बाद आराम करें और सामान्य रूप से सांस लें।

ये भी पढ़ें:वॉक के बीच में आसानी से कर सकते हैं ये योगासन, शरीर फिट रखने में मिलेगी मदद
ये भी पढ़ें:खुद को फिट रखने के लिए हर कोई कर सकता है ये 5 योगासन, रोजाना करने पर ही दिखेगा

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।