रोजाना के खाने में शामिल करें ये चीजें, विटामिन बी 12 की कमी से होगा बचाव
शरीर को सही से काम करने के लिए सभी पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा का होना जरूरी है। हालांकि, इन दिनों ज्यादातर लोग विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे हैं। अगर आप इस विटामिन की कमी से बचना चाहते हैं तो आज ही अपनी डायट में कुछ चीजों को शामिल करें।

अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो थकान, सांस की तकलीफ, त्वचा का पीलापन, हाथ और पैरों में सुन्नता या झुनझुनी, कमजोरी, वजन घटना, चिड़चिड़ापन और याददाश्त में कमी होने जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ये विटामिन नसों के लिए बहुत जरूरी है। इस विटामिन की कमी से हेल्दी रेड सेल्स नहीं बनते हैं, जो अलग-अलग कोने तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसकी वजह से नर्वस सिस्टम भी ठीक से काम करना बंद कर देता है। इस समस्या से बचने के लिए आप पहले ही अपने खाने पीने का ध्यान देना शुरू कर दें। यहां खाने की कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें रोजाना खाने पर बी12 की कमी से बच सकते हैं।
1) मशरूम
मशरूम में थोड़ी मात्रा में B12 होता है। कुछ मसालों के साथ इसे बनाने पर बहुत अच्छा आता है। मशरूम में विटामिन डी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसे आप स्नैक्स या फिर मेन कोर्स में शामिल कर सकते हैं।
2) दूध और चीज
गाय के दूध में कैल्शियम के साथ विटामिन बी12 भी भरपूर मात्रा में होता है। वहीं चीज में विटामिन बी12 की बहुत ज्यादा मात्रा होती है। रोजाना के रूटीन में इन दोनों चीजों को शामिल कर सकते हैं।
3) पनीर
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पनीर खाने से विटामिन बी12 की रोजाना की जरूरतों को पूरी किया जा सकता है। विटामिन बी12 की कमी से बचने वाले वेजिटेरियन लोगों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। विटामिन बी12 की कमी को रोकने के लिए रोजाना 100 ग्राम पनीर खाएं।
4) फोर्टिफाइड फूड
फोर्टिफाइड फूड जैसे बादाम का दूध, सोया दूध और अनाज शाकाहारियों के लिए विटामिन बी12 के बेहतरीन स्रोत हैं। फोर्टिफाइड अनाज में साबुत गेहूं, जई और चोकर शामिल होते हैं, इनमें विटामिन बी12, आयरन, फोलेट और विटामिन ए होता है।
5) फल
वेजिटेरियन लोगों के लिए फल विटामिन बी12 का एक और स्रोत हैं। विटामिन बी12 से भरपूर कुछ फलों में सेब, केला, संतरा, ब्लूबेरी और कीवी शामिल हैं। रोजाना के रूटीन में इनमें से एक या दो फलों को शामिल करें।
6) मेवा
अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो अपनी डायट में हेल्दी प्रोटीन को शामिल करें। आप बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और मूंगफली को डायट में शामिल हैं। इन्हें सुबह या शाम को खाएं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।