Horoscope Sun Transit in Taurus 2025 Surya rashi parivartan in vrish rashi impact on lucky zodiac signs सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Sun Transit in Taurus 2025 Surya rashi parivartan in vrish rashi impact on lucky zodiac signs

सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Surya Gochar: मई में ग्रहों के राजा सूर्य मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के वृषभ गोचर से कुछ राशियों को लाभ होगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 08:27 AM
share Share
Follow Us on
सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Surya Gochar 2025 Ma: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य साहस, आत्मविश्वास, पराक्रम व सुख-समृद्धि आदि के कारक माने गए हैं। सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस समय सूर्य मंगल की मेष राशि में विराजमान हैं और 15 मई 2025 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 14 जून तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। वृषभ राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। सूर्य के वृषभ गोचर से कुछ भाग्यशाली राशियों को आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों को धन लाभ होने के साथ सामाजिक मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जानें सूर्य का वृषभ गोचर किन राशियों के लिए शुभ-

1. मेष राशि- सूर्य का गोचर मेष राशि के धन व वाणी भाव में होगा। जिसके प्रभाव से आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। अटके हुए धन की वापसी संभव है। व्यापारियों को नई डील या सौदे प्राप्त हो सकते हैं, जिनका अतिशीघ्र लाभ प्राप्त होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का योग बनेगा। समाज में आपकी सराहना हो सकती है।

ये भी पढ़ें:जून में बनेगी सूर्य-शुक्र की युति, इन 3 राशियों के लिए रहेगी लाभकारी

2. वृषभ राशि- सूर्य वृषभ राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आप नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के योग हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

3. कुंभ राशि- सूर्य राशि परिवर्तन कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में होगा। इस अवधि में आपके भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू सुख बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा। कोई सपना आपका पूरा हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

ये भी पढ़ें:गुरु का मिथुन गोचर, 14 मई से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!