Surya Shukra Yuti: जून में सूर्य-शुक्र इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, होगा लाभ ही लाभ
Surya Shukra yuti: जून में शुक्र-सूर्य की युति बनने से शुक्रादित्य राजयोग का संयोग बनेगा। जानें शुक्र-सूर्य की युति से किन राशियों को होगा लाभ-

Shukra- Surya Yuti 2025 June: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह के गोचर का देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। कभी-कभी किसी राशि में कुछ ग्रहों की युति भी बनती है। ग्रहों की युति भी मेष से लेकर मीन राशि को प्रभावित करती है। जून महीने में सूर्य-शुक्र की युति बनेगी। सूर्य-शुक्र की युति से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ग्रहों के राजा सूर्य को मान-प्रतिष्ठा व सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। जबकि शुक्र भी धन, वैभव व संपदा आदि के कारक माने गए हैं। शुक्र व सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। जानें शुक्र-सूर्य की युति किन राशियों के लिए रहेगी शुभ-
1. वृषभ राशि- जून में शुक्र व सूर्य की युति से वृषभ राशि वालों को फायदा होगा। आर्थिक लाभ के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को बदलाव के नए मौके मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र-सूर्य की युति लाभकारी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे और पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा।
3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र-सूर्य की युति लाभकारी साबित होगा। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या भूमिका अदा करने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार होगा। व्यापारिक स्थिति पहले सुदृढ़ होगी।