Shukra Gochar: जून में शुक्र का स्वराशि वृषभ में गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत
Venus Transit in Taurus: जून महीने में शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में गोचर करेंगे। शुक्र के वृषभ गोचर से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा।

Shukra rashi parivrtan in vrish rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव कर सभी 12 राशियों को प्रभावित करते हैं। 29 जून को शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करेंगे। शुक्र के वृषभ राशि में आने से कुछ राशियों को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। शुक्र के वृषभ गोचर से इन भाग्यशाली राशियों को धन के साथ परिवार, व्यवसाय में भी लाभ होगा। जानें इन राशियों के बारे में-
वृषभ राशि- शुक्र वृषभ राशि में ही गोचर करने वाले हैं, ऐसे में शुक्र गोचर वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। अविवाहित जातकों को शादी-ब्याह के सुयोग प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी पेशा करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको वित्त, व्यवसाय, परिवार व सेहत में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लाइफ रंगीन बनी रहेगी। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता भी होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहने वाला है। इस दौरान छात्रों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। धन-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय मुनाफे भरा सिद्ध हो सकता है। कार्यों की अड़चनें दूर होंगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।