ramlala ayodhya mandir surya tilak time ram navami 2025 Ram Mandir Ayodhya : रामनवमी के दिन अयोध्या में होगा भगवान रामलला का सूर्य तिलक, जानें टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़ramlala ayodhya mandir surya tilak time ram navami 2025

Ram Mandir Ayodhya : रामनवमी के दिन अयोध्या में होगा भगवान रामलला का सूर्य तिलक, जानें टाइम

  • Ram Mandir Ayodhya Surya Tilak: अलौकिक राम मंदिर अयोध्या में रामनवमी का मुख्य पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस पर्व पर रामलला के प्राकट्य बेला में मध्याह्न भगवान के ललाट पर सूर्याभिषेक हुआ।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 5 April 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
Ram Mandir Ayodhya : रामनवमी के दिन अयोध्या में होगा भगवान रामलला का सूर्य तिलक, जानें टाइम

Ram Mandir Ayodhya Surya Tilak: राम नवमी को देशभर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक पुराणों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था। इस साल 6 अप्रैल, रविवार को रामनवमी है। अलौकिक राम मंदिर अयोध्या में रामनवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व पर रामलला के प्राकट्य बेला में मध्याह्न भगवान के ललाट पर सूर्याभिषेक हुआ। सूर्य की रोशनी रामलला पर इस तरह पड़ेंगी, मानो भगवान राम को सूर्य तिलक लगाया हो।

सूर्य तिलक का समय- सूर्य की रश्मियां सटीक रूप से ललाट के मध्य पर रामनवमी के दिन 12बजे से 12.04 मिनट तक रहेंगी। तकरीबन 4 मिनट तक रामलला की मूर्ति के मस्तक पर सूर्य तिलक रहेगा।

लाइव देख सकेंगे सूर्याभिषेक- भक्त दूरदर्शन व अपने मोबाइल पर ही सूर्याभिषेक का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। पूरे रामलला मंदिर परिसर को गुलाबी रंग की दमक रही एलईडी लाइटों से रोशन किया गया है। इस दौरान भवन निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र, तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव व न्यासी डा अनिल सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद रहे।

राम मंदिर में मिलेगा विशेष प्रसाद

रामनवमी के पावन दिन रामलला का विशेष प्रसाद इलायची दाने का वितरण सभी दर्शनार्थियों को किया जाएगा।

रामनवमी का शेड्यूल-

रामलला का अभिषेक- सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक।

सुबह 10.30 बजे से 10.40 बजे तक पर्दा।

सुबह 10.40 बजे से 11.45 बजे तक मंदिर में दर्शन होंगे।

सुबह 11.45 बजे भोग लगेगा। भोग के समय दर्शन नहीं होंगे। जिस वक्त पर्दा रहेगा।

श्रीरामलला का जन्म दोपहर 12.00 बजे होगा। भगवान राम के जन्म के बाद आरती होगी।

ये भी पढ़ें:Ram Navami: घर में ऐसे करें भगवान राम की विधि-विधान से पूजा, यहां जानें सबकुछ
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!