Shani Uday: शनि मीन गोचर के बाद होंगे उदित, 9 अप्रैल से इन 5 राशियों का आएगा सुनहरा समय
- Shani Uday 2025 April: शनि इस समय कुंभ राशि में अस्त अवस्था में हैं, करीब 40 दिन तक अस्त रहने के बाद शनि अप्रैल में मीन राशि में उदित होंगे। जानें शनि उदय का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

Shani Uday 2025: ग्रहों के न्यायाधीश शनि का उदय एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जिसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। शनि के उदित होने का प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ता है। शनि की जन्मकुंडली में स्थिति के आधार पर कुछ भाग्यशाली राशियों को सुख-समृद्धि व उन्नति प्राप्त होती है।
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि 29 मार्च 2025 को मीन गोचर के बाद उदित होंगे। शनि का उदय 09 अप्रैल 2025, बुधवार को सुबह 05 बजकर 03 मिनट पर होगा। शनि का उदय करीब 40 दिन बाद होगा। जानें शनि उदय का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-
1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शनि का उदय शुभ रहने वाला है। शनि के प्रभाव से आपको नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के कार्य में स्थिरता आएगी। शनि के प्रभाव से आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। आर्थिक रूप से सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पुरस्कार भी मिल सकता है।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शनि का उदय शुभ अवसर लेकर लाएगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
4. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शनि का उदय लाभकारी रहेगा। शनि के प्रभाव से आपको नौकरी-चाकरी में उन्नति के योग हैं। करियर में बदलाव हो सकता है। भूमि, भवन व वाहन सुख में वृद्धि के संकेत हैं। धन लाभ होगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी हो सकती है।
5. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शनि का उदय अनुकूल रहने वाला है। शनि उदय से नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। मेहनत सफल होगी। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा में लाभ होगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।