Winter solstice: दिसंबर में होता है साल का सबसे छोटा दिन, जानें शनि समेत अन्य ग्रहों की स्थिति
- Shortest day of the year in India 2024: साल का सबसे छोटा दिन दिसंबर में आता है। जानें साल के सबसे छोटे दिन शनि समेत अन्य ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी-

Shortest day of the year 2024: दिसंबर में साल का सबसे छोटा दिन भी होता है, जिसे अंग्रेजी में विंटर सोल्स्टिस कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 या 22 दिसंबर को सूर्य उत्तरायण होता है। यानी सूर्य उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश करता है। खगोल विज्ञान के जानकारों के अनुसार, साल का सबसे छोटा दिन कभी 21 तो कभी 22 दिसंबर को होता है। ऐसे में हम आपको दोनों दिनों की ग्रहों की स्थिति की जानकारी इस आर्टिकल में बता रहे हैं। कहा जाता है कि साल के सबसे छोटे दिन धरती की सूर्य से ज्यादा दूरी रहती है और चांद की रोशनी पृथ्वी पर लंबे समय तक पड़ती है। जानें साल के सबसे छोटे दिन के दिन शनि समेत ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी।
28 दिसंबर को शुक्र का कुंभ गोचर, ज्योतिर्विद से जानें किन राशियों को होगा लाभ
21 दिसंबर 2024 को ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी- ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, गुरु वृषभ राशि में संचरण करेंगे। मंगल ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे। मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे और ग्रहों के न्यायाधीश शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। राहु मीन राशि में संचरण करेंगे। मंगल वक्री अवस्था में हैं।
22 दिसंबर 2024 को ग्रहों की स्थिति- वृषभ राशि में गुरु रहेंगे। मंगल वक्री गति से कर्क राशि में गोचर में चलेंगे। सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर चलेगा। कन्या राशि में केतु रहेंगे। बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। सूर्य धनु राशि में रहेंगे। शुक्र मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में रहेंगे।