Surya gochar on Holi 2025 in meen Rashi sun transit pisces effect on zodiac sign benefit होली के दिन सूर्य का मीन राशि में गोचर, इन राशियों के लिए डबल लाभ के योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya gochar on Holi 2025 in meen Rashi sun transit pisces effect on zodiac sign benefit

होली के दिन सूर्य का मीन राशि में गोचर, इन राशियों के लिए डबल लाभ के योग

  • सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मार्च में सूर्य का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए खास रहेगा। सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जा रहे हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 March 2025 09:34 AM
share Share
Follow Us on
होली के दिन सूर्य का मीन राशि में गोचर, इन राशियों के लिए डबल लाभ के योग

सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मार्च में सूर्य का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए खास रहेगा। सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जा रहे हैं। ऐसे में 14 मार्च को होली के दिन सूर्य मीन राशि में जाएंगे। ऐसे में मीन राशि के लिए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं रहेगा, सूर्य आपके लिए रिलेशनशिप से लेकर बिजनेस और आपके सोशल स्टेट्स में चैलेंज देगा। इस समय थोड़ा बैलेंस करके रहें। अपनी भाषा संयमित रखें, गुस्से में कुछ ना बोलें। इस समय आपको गुरुवार को पीली चीज का दिन करना चाहिए। आपको बता दें कि मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, जो ज्ञान, विद्या और शुभ कार्यों के कारक माने दैते हैं। ऐसे में मीन राशि सूर्य के प्रभाव में आ जाएगी। जानिए किन राशियों को इससे लाभ होगा।

वृश्चिक- राशि वालों के लिए यह समय बहुत लकी है। खासकर पढ़ने वाले बच्चों को इस समय में लाभ होगा। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए लाभ है। इस समय आर्थिक तौर पर आप आगे बढ़ेंगे और अचानक आपको मैनेजमेंट की तरफ से लाभ होगा।

धनु-यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको प्रशासन की तरफ से लाभ मिलेगा। आपको फैसले लेने वालों की तरफ से अच्छा-खासा सपोर्ट मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में आपको सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि के लिए सूर्य का गोचर लाभ देगा, खासकर पर्सनल लाइफ और समाज में आपको सम्मान मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर से आपको लाभ हो सकता है। अपनी लॉजिक सोच के जरिए आप समस्याओं से आसानी से बाहर आ पाएंगे।

कर्क राशि वालों के लिए शनि का परिवर्तन अच्छा रहेगा। यह आपके 9वें घर में जो लक और नैतिक मूल्यों का स्थान है। सूर्य के इस भाव में आने से आप आर्थिक तौर पर लकी रहेंगे। आपके लिए धन लाभ के डबल योग आपको धन दिलाएंगे। आपकी लग्जरी लाइफ बढ़ेगी। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। ऑफिस में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:गुरु की मीन राशि में शनि के आने से साढ़ेसाती और शनि का प्रभाव क्या असर दिखाएगा?
ये भी पढ़ें:शनि के पाए का राशियों क्या होगा असर और शनि का दान किसको करने से मिलेगा लाभ

कन्या राशि वालों के लिए पर्सनल और समाज में नाम और यश दोनों मिलेगा। खुशियों को आपकी लाइफ में नए पंख लग जाएंगे। सरकारी काम में आप सफल होंगे। आप खुशियों और फन दोनों पाएंगे। पर्सनल और बिजनेस लाइफ दोनों में सकारात्मकता रहेगी। कुल मिलाकर सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए प्रबल लाभ के योग और खुशियां लेकर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।