वृषभ राशिफल 7 अप्रैल: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Vrishabh Rashi Rashifal 7 April 2025 Taurus Horoscope, वृषभ राशिफल: आज वृषभ राशि वालों का रिश्ता मजबूत होगा। ऑफिस में प्रोडक्टिविटी अच्छी रहेगी। आर्थिक दिक्कतें कम होंगी। आप स्टॉक और ट्रेड में निवेश करने के आइडियाज के साथ आगे बढ़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लाइफस्टाइल भी बेहतर होगी।
लव राशिफल : आज आपको साथी से खुलकर बातचीत करना होगा। इससे रिलेशनशिप की दिक्कते दूर होंगी। पार्टनर के लिए सरप्राइज गिफ्ट का प्लान बनाएं या रोमांटिक डिनर पर जाएं। वहां आप साथी से फ्यूचर के बारे में डिस्कस कर सकते हैं। कुछ लोगों के लव रिलेशनशिप को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। सिंगल फीमेल्स एक इवेंट आकर्षण की केंद्र बनी रहेंगी। आपको कई प्रपोजल मिल सकते हैं।
करियर राशिफल : आज वृषभ राशि वालों के लिए करियर में तरक्की करने का बेस्ट दिन है। आज आपको कई नए मौके मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। अपने इनोवेटिव आइडियाज शेयर करें। टीम वर्क लाभकारी साबित होगा। परिस्थिति के अनुकूल ढलें और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने में संकोच न करें। क्रिएटिव तरीके से समस्या का समाधान निकालें। इससे आपको कार्यों की तारीफ की जाएगी और जान-पहचान भी बढ़ेगी।
आर्थिक राशिफल : धन बचाने के नए तरीकों की तलाश करें। आय के कई स्त्रोतों से धन आगमन के बावजूद छोटी-मोटी समस्याएं देखने को मिलेंगे। अपने खर्चों को कम करें। वृषभ राशि के कुछ जातक प्रॉपर्टी बेचकर या खरीदकर खुशी महसूस करेंगे। दोपहर के बाद आप वाहन खरीद सकते हैं। जिन लोगों को मेडिकल इश्यू है, उन्हें खराब सेहत के चलते पैसे खर्च करना पड़ सकता है। ट्रेडर्स को आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं क्योंकि प्रमोटर्स को फंड एकत्रित करने में शायद सफलता न मिले।
स्वास्थ्य राशिफल: हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। हृदय रोगियों को सेहत पर खास ध्यान देना होगा। बच्चे खेलते समय गिर सकते हैं। एथिलीट को चोट लग सकती है। दोपहर के बाद का समय जिम या योग सेशन ज्वॉइन करने के लिए अच्छा रहेगा। जंक फूड अवॉइड करें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)