केतु-मंगल विराजेंगे सिंह राशि में, 7 जून से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
Transit Ketu Rashifal Mars: केतु के गोचर करते ही केतु-मंगल की युति बनेगी। मंगल और केतु की युति से कुजकेतु योग का निर्माण होगा। यह युति कुछ राशियों की टेंशन बढ़ा सकती है। जानें, कहीं आपकी राशि पर भी तो नहीं प्रभाव पड़ने वाला है-

Transit Ketu Rashifal Mars, केतु-मंगल विराजेंगे सिंह राशि में: मंगल देव ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का गोचर विशेष महत्व रखता है। मंगल देव समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जल्द ही मंगल अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित भी हो सकता है। पंचांग अनुसार, 7 जून 2025 को लगभग 02:28 ए एम पर मंगल का सिंह राशि में प्रवेश होगा। इस समय केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु के गोचर करते ही केतु-मंगल की युति बनेगी। मंगल और केतु की युति से कुजकेतु योग का निर्माण होगा। मंगल-केतु की युति कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकती है। मंगल के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
7 जून से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु-मंगल की सिंह राशि में युति मिले-जुले परिणाम लेकर आई है। ऐसे में आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य की खास देखभाल करनी चाहिए। परिवार को लेकर आपका खर्च भी बढ़ सकता है। व्यापार क्षेत्र में बॉस के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। संभलकर रहें और वाणी पर काबू रखें।
सिंह राशि: केतु-मंगल की सिंह राशि में युति आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। ऐसे में मंगल-केतु का यह गोचर इस राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस समय आपको संपत्ति या शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना चाहिए। घर में कलह-क्लेश का माहौल भी बन सकता है। वहीं, आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
कर्क राशि: केतु-मंगल की सिंह राशि में युति कर्क राशि के लिए फायदेमंद नहीं मानी जा रही है। मंगल-केतु के गोचर से वैवाहिक जीवन में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। धन हानि होने के भी संकेत है। इसलिए आपको इस वक्त इंवेस्टमेंट करने से भी बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।