हाथ धोकर इस SUV के पीछे पड़े ग्राहक, खरीद-खरीदकर बिक्री में बना दिया नंबर-1; देखिए दूसरे 10 मॉडलों का हाल
हुंडई क्रेटा का जादू भारतीय ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि क्रेटा बीते महीने यानी मार्च, 2025 में कंपनी के साथ-साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।

हुंडई क्रेटा का जादू भारतीय ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी मार्च, 2025 में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) कंपनी के साथ-साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 10 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 18,059 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2024 में यह आंकड़ा 16,458 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
10000 से ज्यादा बिकी हुंडई वेन्यू
बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई वेन्यू हुंडई रही। वेन्यू ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,441 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई एक्सटर रही। हुंडई एक्सटर ने 30 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 5,901 यूनिट कार की बिक्री। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई ग्रैंड i10 रही। हुंडई ग्रैंड i10 ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,990 यूनिट कार की बिक्री।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 18.98 - 26.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
14% घट गई i20 की बिक्री
दूसरी ओर पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई ऑरा रही। हुंडई ऑरा ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,074 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई ग्रैंड i10 रही। हुंडई ग्रैंड i10 ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,990 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई i20 रही। हुंडई i20 ने इस दौरान 14 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,452 यूनिट कार की बिक्री की।
सिर्फ 19 यूनिट बिकी आयोनिक 5
बिक्री कि लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई अल्काजार रही। हुंडई अल्काजार ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,431 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई टक्सन रही। हुंडई टक्सन ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 89 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई आयोनिक 5 रही। हुंडई आयोनिक 5 ने 70 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 19 यूनिट कार की बिक्री की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।