ई-रिक्शा से इलेक्ट्रिक स्कूटर में कन्वर्ट होने वाले व्हीकल का स्केच LEAK, इसे हीरो तैयार कर रही
- देश की ऑटोमोबिलिटी सेगमेंट में नई क्रांति लाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प की ओनरशिप वाली सर्ज ईवी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सब्सिडियरी ने पहल शुरू कर दी है। कंपनी जल्द ही भारत में S32 2W-कम-3W वाहन लॉन्च करने के लिए तैयार है।

देश की ऑटोमोबिलिटी सेगमेंट में नई क्रांति लाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प की ओनरशिप वाली सर्ज ईवी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सब्सिडियरी ने पहल शुरू कर दी है। कंपनी जल्द ही भारत में S32 2W-कम-3W वाहन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके लिए डिजाइन को आधिकारिक तौर पर पेटेंट कराया गया है। जिसका प्रोडक्शन स्केच लीक हो गया है। कैलेंडर ईयर 2025 में किसी समय औपचारिक लॉन्च की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी इसे इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लोडिंग टू इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कनवर्ट और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर रिक्शा टू इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कनवर्ट वाले मॉडल लाएगी।
हीरो मोटोकॉर्प सर्ज S32 कैलेंडर ईयर 2025 में किसी समय प्रोडक्शन में आने के लिए तैयार है। इसके लिए भारत में डिजाइन पेटेंट दायर किए गए हैं, जिससे पता चलता है कि प्रोडक्शन मॉडल इस साल की शुरुआत में सर्ज EV द्वारा दिखाए गए कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। सर्ज S32 एक हाइब्रिड व्हीकल है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर होता है जो एक रियर मॉड्यूल के लिए फ्रंट व्हील के रूप में कार्य करता है। इस सेल्फ-प्रोपेलेड रियर मॉड्यूल में अपना बैटरी पैक और यहां तक कि एक इलेक्ट्रिक मोटर भी है। ऐसा इसलिए है ताकि स्कूटर और इस सेल्फ-प्रोपेलेड रियर मॉड्यूल दोनों में इंडिपेंडेंट पावरट्रेन हों।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस साल की शुरुआत में डेब्यू करने और कई डिजाइन अवॉर्ड जीतने के बाद हीरो सर्ज S32 फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार, कंपनी एक साल के अंतर S32 का प्रोडक्शन शुरू कर रही है। माना जा रहा है कि इसे मिड 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इससे आप बिजनेस कर पाएंगे। ये सिर्फ 3 मिनिट में थ्री-व्हीलर से इलेक्ट्रिक स्कूटर बन जाता है। इसमें इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का डिजाइन भी मिलेगा। आसान शब्दों में कहा जाए तो ये थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर में कन्वर्ट हो जाता है। इतना ही नहीं, ये एक कार्गो थ्री-व्हीलर भी है।
इस कार्गो थ्री-व्हीलर के अंदर ही टू-व्हीलर या एक स्कूटर छिपा रहता है। पहले ये एक थ्री-व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठन की जगह होती है, लेकिन जब इसमें से स्कूटर बाहर आ जाता है तब इसमें सीटिंग कैपेसिटी स्कूटर की सीट पर शिफ्ट हो जाती है। थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर बनने में इसे 3 मिनिट का वक्त लगता है। साथ ही, एडॉप्टिव कंट्रोल और सेफ ऑपरेशंस के बटन दिए हैं। इसे किसी भी एरिया में कन्वर्ट किया जा सकता है। कंपनी इसे सीरीज के कुल 4 वैरिएंट लॉन्च करेगी।
बात करें इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की तो सर्ज S32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए अलग-अलग पैरामीटर्स मिलते हैं। जब ये थ्री-व्हीलर रहता है तब इसमें 10 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, ये 500 Kg का वजन उठा सकता है। अब बात करें इसे टू-व्हीलर पैरामीटर की तो इसमें 3 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 3.5 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।