सालभर ऐसा चला इस कंपनी की SUVs का जादू, हर 3 कारों में से 2 लोगों यही खरीदीं; सनरूफ की डिमांड बढ़ी
- हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025 बेहद शानदार रहा है। कंपनी भारतीय बाजार में मारुति के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025 बेहद शानदार रहा है। कंपनी भारतीय बाजार में मारुति के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही। हुंडई के लिए क्रेटा बेस्ट सेलिंग कार रही है। वैसे, कंपनी की ओवरऑल सेल्स में भी उसकी SUVs का अहम रोल रहा है। कंपनी ने बताया कि उसकी घरेलू बिक्री में SUV और सनरूफ से लैस मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा रही। एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए फाइनेंशियल ईयर 2025 में हुंडई की SUVs की कुल बिक्री में 68.5% रही। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में ये आंकड़ा 63.2% का था।
सनरूफ वाले मॉडल जमकर बिके
हुंडई के लिए भारत में बिकने वाली हर तीन में से दो हुंडई कार SUV रहीं। जिसमें एक्सटर, वेन्यू, क्रेटा, अल्काजार, टक्सन और आयनिक 5 जैसे मॉडल शामिल रहे। हुंडई की मजबूत SUV लाइनअप ने भारतीय खरीदारों की पसंद को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, खासकर प्रीमियम और रिच फीचर सेगमेंट में इन्हें जमकर पसंद किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aston Martin Vanquish
₹ 8.85 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lamborghini Revuelto
₹ 8.89 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 10 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एक नए ट्रेंड से पता चलता है कि लोगों को सनरूफ वाली SUVs सबसे ज्यादा पसंद आई हैं। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में बेचे गए सभी हुंडई वाहनों में से 53.2% सनरूफ से लैस थे, जो प्रीमियम फीचर्स के लिए भारतीय खरीदारों की बढ़ती प्राथमिकता को दर्शाता है। कंपनी वर्तमान में अपने 14 मॉडलों में से 12 में सनरूफ दे रही है।
कंपनी के लिए ऐतिहासिक साल
हुंडई की इस शानदार सेल्स पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर और CEO, तरुण गर्ग ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 हुंडई मोटर इंडिया के लिए एक ऐतिहासिक साल रहा है। भारत में हमारे द्वारा बेचे गए हर तीसरे व्हीकल में से दो SUV रहीं। भारतीय ग्राहकों की हमारी गहरी समझ और न्यूनैस, सेफ्टी और शैली प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ADAS वैरिएंट योगदान का दोगुना होना और सनरूफ से लैस मॉडलों की बढ़ती लोकप्रियता हमारे ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं और वैश्विक तकनीकों को अपनाने की उनकी तत्परता को दर्शाती है।
ADAS टेक्नोलॉजी का भी मिला फायदा
हुंडई की एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी को अपनाने में भी ग्रोथ देखी गई। ADAS वैरिएंट का योगदान फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में दोगुना होकर 14.3% हो गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर में 6.7% था। हुंडई अब अपने 9 मॉडलों में ADAS की पेशकश कर रही है, जो टेक्नोलॉजी बेस्ड मोबिलिटी समाधानों की दिशा में इसके प्रयासों को और मजबूत करता है।
कंपनी पेट्रोल, डीजल, टर्बो पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ-साथ iVT, AMT, AT और DCT ट्रांसमिशन ऑप्शन सहित फ्यूल और ट्रांसमिशन ऑप्शन की लंबी सीरीज के साथ ग्राहकों की प्राथमिकताओं को पूरा करती है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में हुंडई का प्रदर्शन न केवल भारतीय SUV बाजार में इसके नेतृत्व को रेखांकित करता है, बल्कि टेक्नोलॉजी, डिजाइन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के बारे में ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं को भी पूरा करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।