Kia Syros Price Hiked By Up To Rs 50000 In May 2025 3 महीने पहले आई इस SUV का बढ़ गया 'भाव', अब खरीदने से पहले जेब में इतने रुपए ज्यादा रख लेना, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia Syros Price Hiked By Up To Rs 50000 In May 2025

3 महीने पहले आई इस SUV का बढ़ गया 'भाव', अब खरीदने से पहले जेब में इतने रुपए ज्यादा रख लेना

कंपनी का कहना है कि इसकी बुकिंग को लेकर ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ऐसे में अब कीमत बढ़ने का असर इसकी सेल्स पर कतना होगा, ये आने वाले कुछ महीनों में तय हो जाएगा। कंपनी ने इसे फरवरी 2025 में लॉन्च किया था।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 09:00 AM
share Share
Follow Us on
3 महीने पहले आई इस SUV का बढ़ गया 'भाव', अब खरीदने से पहले जेब में इतने रुपए ज्यादा रख लेना
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

किआ मोटर ने अपनी ऑल न्यू सिरोस SUV को महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 5.56% या 50,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा अंतर इसके बेस वैरिएंट में आया है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। मार्च में इस SUV की 5,015 यूनिट बिकी थीं। कंपनी का कहना है कि इसकी बुकिंग को लेकर ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ऐसे में अब कीमत बढ़ने का असर इसकी सेल्स पर कतना होगा, ये आने वाले कुछ महीनों में तय हो जाएगा। कंपनी ने इसे फरवरी 2025 में लॉन्च किया था। इस कार को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT ऑटोमैटिक, 1.5-लीटर डीजल मैनुअल और 1.5-लीटर डीजल TC ऑटोमैटिक में खरीद सकते हैं।

किआ सिरोस एक्स-शोरूम कीमतें मई 2025
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
HTKRs. 899,900Rs. 949,900Rs. 50,0005.56%
HTK (O)Rs. 999,900Rs. 1,029,900Rs. 30,0003.00%
HTK PlusRs. 1,149,900Rs. 1,179,900Rs. 30,0002.61%
HTXRs. 1,329,900Rs. 1,329,900नो चेंज-
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT ऑटोमैटिक
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
HTK PlusRs. 1,279,900Rs. 1,309,900Rs. 30,0002.34%
HTXRs. 1,459,900Rs. 1,459,900नो चेंज-
HTX PlusRs. 1,599,900Rs. 1,599,900नो चेंज-
HTX Plus (O)Rs. 1,679,900Rs. 1,679,900नो चेंज-
1.5-लीटर डीजल मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
HTK (O)Rs. 1,099,900Rs. 1,129,900Rs. 30,0002.73%
HTK PlusRs. 1,249,900Rs. 1,279,900Rs. 30,0002.40%
HTXRs. 1,429,900Rs. 1,429,900नो चेंज-
1.5-लीटर डीजल TC ऑटोमैटिक
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
HTX PlusRs. 1,699,900Rs. 1,699,900नो चेंज-
HTX Plus (O)Rs. 1,779,900Rs. 1,779,900नो चेंज-

किआ सिरोस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस SUV की रियर सीट पर वेंटिलेशन मिलता है। वहीं, टॉप दो ट्रिम्स, HTX+ और HTX+ (O) में ADAS, 360-डिग्री कैमरा, एक्स्ट्रा पार्किंग सेंसर और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इन ट्रिम्स में 17-इंच के एलॉय व्हील, डुअल-टोन इंटीरियर, डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

ये भी पढ़ें:6 सीट वाली ये इस कार के सभी वैरिएंट हो गए सस्ते, कंपनी दे रही इतनी बड़ी छूट

वहीं, मिड-स्पेक HTK+ ट्रिम में भी डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ है। इसमें पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड और ट्रैक्शन मोड मिलता है। कंपनी के ज्यादातर आउटलेट्स पर ग्राहक फ्रॉस्ट ब्लू सबसे कलर को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उसके बाद ग्लेशियर व्हाइट पर्ल को पसंद किया जा रहा है। सिरोस स्पार्कलिंग सिल्वर, ग्रेविटी ग्रे, इंपीरियल ब्लू, इंटेंस रेड, प्यूटर ऑलिव और ऑरोरा पर्ल ब्लैक में भी उपलब्ध है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।