नंबर-1 की पोजीशन से हट ही नहीं रही ये देसी SUV, कंपनी के 8 धांसू मॉडल छूट गए पीछे
महिंद्रा स्कॉर्पियो का दबदबा मार्केट में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर बीते महीने यानी फरवरी, 2025 में हुई कंपनी की कार बिक्री में स्कॉर्पियो ने टॉप पोजीशन हासिल किया।

महिंद्रा स्कॉर्पियो का दबदबा मार्केट में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर बीते महीने यानी फरवरी, 2025 में हुई कंपनी की कार बिक्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने टॉप पोजीशन हासिल किया। बता दें कि इस दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो ने कुल 13,618 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री में 9.52 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में यह आंकड़ा 15,051 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने कंपनी के दूसरे मॉडल की बिक्री के बारे में विस्तार से।
चौथे नंबर पर रही XUV 3X0
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा थार रही। महिंद्र थार ने रॉक्स के साथ मिलकर 59.12 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,248 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान कुल 8,690 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 3X0 रही। महिंद्रा 3XO को इस दौरान कुल 7,861 नए ग्राहक मिले।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Bolero Neo
₹ 9.95 - 12.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio Classic
₹ 13.62 - 17.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero
₹ 9.79 - 10.91 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सिर्फ 991 यूनिट बिकी महिंद्रा BE 6
दूसरी ओर पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी 700 रही। महिंद्रा एक्सयूवी 700 ने इस दौरान कुल 7,468 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी 9e रही। महिंद्रा एक्सयूवी 9e को इस दौरान कुल 2,205 नए लोगों ने खरीदा। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्र BE 6 रही। महिंद्रा BE 6 को इस दौरान कुल 991 नए ग्राहक मिले।
महिंद्रा मराजो को मिले सिर्फ 17 खरीददार
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 400 EV रही। महिंद्रा एक्सयूवी 400 EV को इस दौरान कुल 322 नए ग्राहक मिले। हालांकि, महिंद्रा एक्सयूवी 400 EV की बिक्री में सालाना आधार पर 47.21 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा मराजो रही। महिंद्रा मराजो ने इस दौरान 66.67 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 17 यूनिट कार की बिक्री की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।