लाइन में खड़े रह गए सभी मॉडल, इधर ये SUV शान से बनी कार ऑफ द ईयर; 18 महीने की चल रही वेटिंग
- महिंद्रा के लिए थार ऐसी ऑफरोड SUV बनकर सामने आई है जो अब तक कई अवॉर्ड जीत चुकी है। ये कई अलग-अलग अलॉर्ड में कार ऑफ द ईयर बन चुकी है। ऐसे में अब एसर फास्टर अवॉर्ड्स 2025 में भी थार रॉक्स को कार ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।

महिंद्रा के लिए थार ऐसी ऑफरोड SUV बनकर सामने आई है जो अब तक कई अवॉर्ड जीत चुकी है। ये कई अलग-अलग अलॉर्ड में कार ऑफ द ईयर बन चुकी है। ऐसे में अब एसर फास्टर अवॉर्ड्स 2025 में भी थार रॉक्स को कार ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। थार रॉक्स लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी डिमांड को ऐसे भी समझा जा सकता है कि इसका वेटिंग पीरियड 18 महीने तक पहुंच चुका है। इसकी डिलीवरी के लिए मिनिमम 4 महीने का इंतजार तो करना ही होगा।
महिंद्रा थार रॉक्स वैरिएंट-वाइज वेटिंग पीरियड मार्च 2025 | ||||||
वैरिएंट | पेट्रोल MT 2WD | पेट्रोल AT 2WD | डीजल MT 2WD | डीजल AT 2WD | डीजल MT 4WD | डीजल AT 4WD |
MX1 | 18 महीने तक | - | 18 महीने तक | - | - | - |
MX3 | - | 4 महीने तक | 4 महीने तक | 4 महीने तक | - | - |
AX3L | - | - | 4 महीने तक | - | - | - |
MX5 | 4 महीने तक | 4 महीने तक | 4 महीने तक | 4 महीने तक | 10 महीने तक | - |
AX5L | - | - | - | 4 महीने तक | - | 10 महीने तक |
AX7L | - | 10 महीने तक | 10 महीने तक | 10 महीने तक | 12 महीने तक | 12 महीने तक |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.82 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11.11 - 20.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
थार रॉक्स का बेस वैरिएंट MX1 है। इस ट्रिम में बहुत शानदार फीचर्स दिए हैं। इसके सभी फीचर्स की डिटेल जानने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। वैसे, थार रॉक्स में तगड़े सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 162hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसमें एक एन्य डीजल ऑप्शन भी मिलता है। ये 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 152hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट कता है। ये दोनों इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे।
जहां तक थार रॉक्स के सेफ्टी फीचर्स की डिटेल सामने आई है उसके मुताबिक इसमें कैमरा बेस्ड लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। SUV के चारों व्हील पर डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, TCS, TPMS और ESP कुछ अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। ऑफ-रोडिंग को आसान बनाने के लिए महिंद्रा क्रॉल स्मार्ट असिस्ट (CSA) और इंटेली टर्न असिस्ट (ITA) के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से लॉक होने वाला रियर डिफरेंस भी दे रही है। कुल मिलाकर ये सभी फीचर्स इसे काफी एडवांस्ड SUV बना देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।