इस 7-सीटर को महज 11 महीनों में मिले 174000 से ज्यादा खरीदार, कीमत ₹8 लाख से कम
मारुति सुजुकी अर्टिगा के केबिन में 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं, सेफ्टी के लिए कार में डुअल एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार 7-सीटर कारों की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा जैसी एमपीवी भी जबरदस्त पॉपुलर है। इस सेगमेंट की पापुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने जनवरी से नवंबर, 2024 के बीच कुल 1,74,008 यूनिट एमपीवी की बिक्री कर डाली। बता दें कि बीते कुछ महीनों से लगातार मारुति अर्टिगा देश की भी टॉप-सेलिंग 7-सीटर बनी हुई है। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी अर्टिगा की बिक्री, फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत की बारे में विस्तार से।
Month | Units |
---|---|
Jan | 14,632 |
Feb | 15,519 |
March | 14,888 |
April | 13,544 |
May | 13,893 |
Jun | 15,902 |
Jul | 15,701 |
Aug | 18,580 |
Sep | 17,441 |
Oct | 18,785 |
Nov | 15,150 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.69 - 13.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.49 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन
मारुति सुजुकी अर्टिगा में 1.5-लीटर का डुअलजेट पेट्रोल इंजन, माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है। कार का इंजन 103bhp की अधिकतम पावर और 136.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मारुति अर्टिगा पैट्रोल मैनुअल वेरिएंट में 20.51kmpl, पैट्रोल ऑटोमेटिक में 20.3kmpl और सीएनजी पावरट्रेन के साथ 26.1kmpl माइलेज ऑफर करती है। इसके अलावा, ग्राहकों को अर्टिगा में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन मिलता है।
इतनी है मारुति अर्टिगा की कीमत
अगर कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला 7-इंच का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में डुअल एयरबैग, एबीएस टेक्नोलॉजी, ब्रेक असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। मारुति अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 13.03 लाख रुपये तक जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।