भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में मंडल अध्यक्ष को लेकर हुई रायशुमारी
चंदवा में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने पार्टी के सिद्धांतों पर बात की। मंडल उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह को अध्यक्ष पद के लिए सहमति मिली। कार्यक्रम के अंत...

चंदवा,प्रतिनिधि। पथ निर्माण विश्रामागार परिसर में शनिवार को भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक कुमार निषाद ने की। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक सांगठनिक पार्टी है। पार्टी के नीति व सिद्धान्तों को लेकर हमसबो को आगे भी कार्य करना है। पार्टी में मिला कोई भी पद बड़ा होता है, जिसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी के प्रति वफ़ादार होने की भी बात कही। प्रभारी राकेश कुमार दुबे ने मंडल अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत प्रखंड के पांच सक्रिय सदस्यों ने अपने-अपने आवेदन देकर मंडल अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की। इनमें मंडल उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष आदर्श रविराज, पूर्व मंडल महामंत्री श्रवण प्रसाद, बारी पंचायत अध्यक्ष संजय प्रसाद साहू, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनारायण साहू एवं महिला मोर्चा की हीरामणि देवी शामिल थे। इसके उपरांत इन सभी सदस्यों के बीच आपसी समन्वय व रायशुमारी के उपरांत मंडल उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नाम पर सहमति बनी। राकेश कुमार दुबे ने बताया कि आवेदनकर्ताओं की सूची प्रदेश कमेटी को भेजी जाएगी जिसके बाद मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा आदर्श रविराज ने की। मौके पर देवमोहन सिंह, कुलामन साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, शंकर साहू, मीनाक्षी देवी, मंडल महामंत्री शिवकेश्वर यादव समेत कई भाजपाई मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।