MG Model Wise Sales March 2025 Windsor Dominate Hector, Comet कंपनी की जैकपॉट बनी ये इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल मॉडलों से ज्यादा बिकी; फिर बनी नंबर-1, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Model Wise Sales March 2025 Windsor Dominate Hector, Comet

कंपनी की जैकपॉट बनी ये इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल मॉडलों से ज्यादा बिकी; फिर बनी नंबर-1

  • देश की फोर-व्हीलर सेगमेंट में MG मोटर्स लगातर लंबी छलांग लगा रही है। खासकर, इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट को डोमिनेट करने का काम किया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 02:52 PM
share Share
Follow Us on
कंपनी की जैकपॉट बनी ये इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल मॉडलों से ज्यादा बिकी; फिर बनी नंबर-1

देश की फोर-व्हीलर सेगमेंट में MG मोटर्स लगातर लंबी छलांग लगा रही है। खासकर, इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट को डोमिनेट करने का काम किया है। भले ही टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में नंबर-1 कंपनी है, लेकिन MG मोटर्स की ग्रोथ ने टाटा के सामने भी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। मार्च की सेल्स के आंकड़े भी MG मोटर्स के लिए बेहद शानदार रहे हैं। कंपनी ने पिछले महीने कुल 5,501 गाड़ियां बेचीं। जबकि मार्च 2024 में ये आंकड़ा 4,648 यूनिट का था। यानी इसे 18% की ईयरली ग्रोथ मिली। चौंकाने वाली बात ये है कि कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें लंबे समय से ICE सेगमेंट को डोमिनेट कर रही हैं।

MG मोटर्स की सेल्स मार्च 2025
मॉडलमार्च 2025मार्च 2024ग्रोथ %
हेक्टर5471,887-71%
कॉमेट EV173875-80%
एस्टर1841,274-86%
विंडसर EV3,64100%
ZS EV85648178%
ग्लोस्टर100131-24%
टोटल5,5014,64818%

MG मोटर्स की सेल्स की बात करें तो हेक्टर की मार्च 2025 में 547 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 1,887 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 71% की डिग्रोथ मिली। कॉमेट EV की मार्च 2025 में 173 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 875 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 80% की डिग्रोथ मिली। एस्टर की मार्च 2025 में 184 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 1,274 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 86% की डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:फॉक्सवैगन टिगुआन R-लाइन लॉन्च, इसे फुली लोडेड सिंगल वैरिएंट में खरीद पाएंगे

विंडसर EV की मार्च 2025 में 3,641 यूनिट बिकीं। ये कंपनी की बेस्ट सेलर कार भी रही। ZS EV की मार्च 2025 में 856 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 481 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 78% की ग्रोथ मिली। ग्लोस्टर की मार्च 2025 में 100 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 131 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 24% की डिग्रोथ मिली। इस तरह कंपनी ने कुल 5,501 यूनिट बेचीं। जबकि मार्च 2024 में इसने 4,648 यूनिट बेची थीं। यानी कंपनी को 18% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:हीरो की नई स्प्लेंडर प्लस रेंज और स्प्लेंडर XTEC लॉन्च, जानिए फीचर्स-कीमत

विंडसर EV बनी कंपनी की तारणहार
MG के लिए 6 में से 4 मॉडल को ईयरली डिग्रोथ का सामना करना प़़ा। जबकि, विंडसर EV और ZS EV की वजह से कंपनी को सालाना आधार पर ग्रोथ मिली। बता दें कि विंडसर EV कंपनी के साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। फरवरी की तुलना में इसे 50% की ग्रोथ भी मिली है। भारतीय बाजार में आने के बाद से सिर्फ 6 महीनों में ही इस क्रॉसओवर ने 20,000 यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।