Hero Updated Splendor Plus and Super Splendor XTEC OBD 2B Launched in India हीरो की नई स्प्लेंडर प्लस रेंज और स्प्लेंडर XTEC लॉन्च, दोनों में नया इंजन मिलेगा; जानिए कीमत, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Hero Updated Splendor Plus and Super Splendor XTEC OBD 2B Launched in India

हीरो की नई स्प्लेंडर प्लस रेंज और स्प्लेंडर XTEC लॉन्च, दोनों में नया इंजन मिलेगा; जानिए कीमत

  • हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस की 2025 रेंज पेश की है। कंपनी ने स्प्लेंडर प्लस को 5 वैरिएंट में लॉन्च किया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 01:47 PM
share Share
Follow Us on
हीरो की नई स्प्लेंडर प्लस रेंज और स्प्लेंडर XTEC लॉन्च, दोनों में नया इंजन मिलेगा; जानिए कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस की 2025 रेंज पेश की है। कंपनी ने स्प्लेंडर प्लस को 5 वैरिएंट में लॉन्च किया है। ये OBD2B अनुपालन को पूरा करते हैं। साथ ही, कंपनी ने भारतीय बाजार में 2025 सुपर स्प्लेंडर XTEC को ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक वैरिएंट में भी लॉन्च किया है। नया हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC अपकमिंग OBD-2B उत्सर्जन नॉर्म्स को पूरा करते हैं। चलिए इन मोटरसाइकिल के फीचर्स और कीमतों के बारे में डिटेल से जानते हैं।

2025 स्प्लेंडर प्लस रेंज के फीचर्स और कीमतें

सबसे पहले बात करते हैं 2025 स्प्लेंडर प्लस रेंज की तो बेस मॉडल स्प्लेंडर प्लस XTEC ड्रम वैरिएंट की कीमत लगभग 79,000 रुपए रखी गई है, जो इसे मौजूदा मॉडल से लगभग 2000 रुपए ज्यादा है। टॉप-एंड स्प्लेंडर प्लस XTEC 2.0 वैरिएंट सबसे महंगा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 85,500 रुपए है, लेकिन इसमें LED लाइट और ब्लूटूथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero Super Splendor XTEC

Hero Super Splendor XTEC

₹ 86,128 - 90,028

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 81,001 - 84,301

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Super Splendor

Hero Super Splendor

₹ 80,848 - 84,748

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus

₹ 77,176 - 79,926

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour XTEC

Hero Glamour XTEC

₹ 89,998 - 94,598

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Passion Plus

Hero Passion Plus

₹ 79,901 - 81,651

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

अपडेटेड स्प्लेंडर प्लस में 97cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड मोटर से पावर मिलती है, जो 8bhp का पावर और 8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस मोटर को फोर-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। OBD2B के लिए प्रदर्शन के आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं मिलता है। हालांकि, कुल फ्यूल एफिशिएंसी में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन नए वैरिएंट के साथ, हीरो मोटोकॉर्प अधिक ग्राहकों को आकर्षित करना चाहता है।

ये भी पढ़ें:फॉक्सवैगन टिगुआन R-लाइन लॉन्च, फुली लोडेड सिंगल वैरिएंट में आएगी

2025 सुपर स्प्लेंडर XTEC के फीचर्स और कीमतें

अब बात करें हीरो मोटोकॉर्प की 2025 सुपर स्प्लेंडर XTEC की तो इसके ड्रम ब्रेक वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 88,128 रुपए है। वहीं, डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 92,028 रुपए है। दोनों ही वैरिएंट अपने संबंधित नॉन-OBD-2B अनुरूप वैरिएंट की तुलना में 2,000 रुपए महंगे हैं। अपडेट मोटरसाइकिल नए उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन करती है। यह 124.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर मोटर द्वारा ऑपरेटेड है, जो 7,500rpm पर 10.72bhp का पावर और 6,000rpm पर 10.6Nm का पीक टॉर्क बनाता है।

ये भी पढ़ें:हीरो की न्यू ग्लैमर लॉन्च, इसमें अब नया इंजन मिलेगा; चार वैरिएंट में खरीद पाएंगे

OBD-2B अपडेट के अलावा, हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC में कोई चेंजेस देखने को नहीं मिलते। इसे चार कलर्स मैट नेक्सस ब्लू, मैट ग्रे, ब्लैक और कैंडी ब्लेजिंगग रेड में खरीद पाएंगे। सुपर स्प्लेंडर XTEC LED लाइटिंग, डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बहुत कुछ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके हार्डवेयर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। ब्रेकिंग के लिए टॉप-स्पेक मॉडल पर फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक शामिल हैं, जबकि बेस वैरिएंट में दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।