इस एडिशन ने मचाया तहलका! बस ₹21,000 में बुक करें टाटा की सबसे स्टाइलिश EV, जानिए खासियत
टाटा ने अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कूपे-SUV कर्व ईवी डार्क एडिशन की बुकिंग शुरू कर दी है। अब आप सिर्फ 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इस दमदार और बेहद स्टाइलिश EV को बुक कर सकते हैं। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कूपे-SUV कर्व ईवी डार्क एडिशन (Curvv EV Dark Edition) की बुकिंग शुरू कर दी है। अब आप सिर्फ 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इस दमदार और बेहद स्टाइलिश EV को बुक कर सकते हैं। ये एसयूवी कई गजब फीचर्स से लोडेड है। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 18.98 - 26.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डार्क एडिशन में क्या है खास?
टाटा मोटर्स डार्क एडिशन (Dark Edition) का नाम सुनते ही जो चीज सबसे पहले ध्यान में आती है, वो इसका ऑल-ब्लैक अवतार है। टाटा (Tata) ने इस मॉडल को एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक ब्लैक थीम में पेश किया है, जिससे गाड़ी और भी ज्यादा प्रीमियम और मस्कुलर दिखती है।
एक्सटीरियर में हुए हैं ये खास बदलाव
इसमें कार्बन ब्लैक पेंट फिनिश मिलता है, जो इसे स्लीक और एलिगेंट लुक देता है। इसमें R18 Dark अलॉय व्हील्स (aero inserts के साथ) मिलता है। इसमें पियानो ब्लैक स्पॉइलर, फ्लश डोर हैंडल्स (welcome light फीचर के साथ) और ‘डार्क’ बैजिंग मिलती है, जो इस वैरिएंट की पहचान है।
इंटीरियर भी है लक्जरी
इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेदर सीट्स पर ‘Dark’ एम्बॉस्ड बैजिंग मिलती है। इसमें रियर सन ब्लाइंड्स मिलती है। इसमें वॉइस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ और मूड लाइटिंग मिलती है। इसके अलावा इस कार में शानदार 12.3-इंच की हर्मन (Harman) स्क्रीन, JBL साउंड सिस्टम और Arcade.ev ऐप्स की दुनिया मिलती है।
हाई-टेक और फ्यूचर रेडी फीचर्स
इसमें ADAS लेवल-2 टेक्नोलॉजी (स्मार्ट सेफ्टी) मिलती है। इसके अलावा V2L फीचर मिलता है, जिससे आप EV से अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर या ऑडियो सिस्टम चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और ऑटो फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं।
परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं
डार्क एडिशन (Dark Edition) में इंजन और बैटरी सेटअप वही रखा गया है, जो कर्व ईवी (Curvv EV) के इंपावर्ड+ 55kWh वैरिएंट में मिलता है। ये मोटर 164.72bhp की पावर और 215Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
8.6 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार
ये कार सिर्फ 8.6 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। ये ईवी 502km की क्लेम की गई रेंज ऑफर करती है। वहीं, इसे 7.2kW होम चार्जर और 70kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 10% से 80% चार्जिंग सिर्फ 40 मिनट में चार्ज कर देती है।
कीमत और तुलना
टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन (Curvv EV Dark Edition) की कीमत 22.24 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह स्टैंडर्ड Empowered+ वैरिएंट से 25,000 ज्यादा महंगी है, लेकिन स्टाइल और प्रीमियम टच के मामले में ये पैसा वसूल अपग्रेड है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।