tata curvv cng spotted during testing before launch मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही टाटा कर्व CNG, अब टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़tata curvv cng spotted during testing before launch

मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही टाटा कर्व CNG, अब टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च

टाटा की i-CNG डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी कर्व सीएनजी को फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है। बता दें कि कर्व सीएनजी की कीमतों में लगभग 1 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही टाटा कर्व CNG, अब टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च

भारत की पहली कूप एसयूवी कर्व को लॉन्च करने के बाद टाटा मोटर्स जल्द इसके डार्क एडिशन लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, कंपनी कर्व डार्क एडिशन के साथ रुकने वाली नहीं है क्योंकि पुणे और उसके आस-पास कर्व का एक नया टेस्ट म्यूल देखा जा रहा है। यह आने वाली कर्व CNG की टेस्टिंग के दौरान स्पाई शॉट्स हो सकती है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, आइए जानते हैं अपकमिंग टाटा कर्व सीएनजी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

कर्व में मिलेगा 4 इंजन का ऑप्शन

अगर स्पॉट हुई ये कार कर्व होती है तो यह भारत की पहली कूप एसयूवी होगी जिसमें पावरट्रेन के तौर पर पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक इंजन मौजूद होगा। साथ ही यह भारत की पहली और एकमात्र SUV होगी जो डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश करेगी। बता दें कि टेस्ट म्यूल पूरी तरह से छुपा हुआ जिसे पुणे के बीचों-बीच स्वर्गेट इलाके के पास देखा गया।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 17 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
टाटा कर्व सीएनजी

जानिए कब हो सकती है लॉन्च

टाटा की i-CNG डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ उम्मीद की जा रही है कि कंपनी कर्व सीएनजी को त्यौहारी सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है। बता दें कि टाटा कर्व सीएनजी की कीमतों में लगभग 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।

कुछ ऐसा हो सकता है पावरट्रेन

दूसरी ओर अगर अपकमिंग टाटा कर्व सीएनजी के पावरट्रेन की बात करें तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कर्व सीएनजी का इंजन 99bhp की अधिकतम पावर और 170Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।