ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली फुल-साइज; मेरिडियन, ग्लॉस्टर भी छूटी पीछे, बिक्री में शान से बनी नंबर-1
भारतीय ग्राहकों के बीच फुल-साइज एसयूवी की बिक्री हमेशा चर्चा का विषय बनती है। बीते महीने यानी फरवरी, 2025 में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) ने इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल किया।

भारतीय ग्राहकों के बीच फुल-साइज एसयूवी की बिक्री हमेशा चर्चा का विषय बनती है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2025 में हुई सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल किया। बता दें कि टोयोटा फॉर्च्यूनर ने बीते महीने कुल 2,876 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर फॉर्च्यूनर की बिक्री 15 पर्सेंट तक घट गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में यह आंकड़ा 3,395 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Fortuner Legender
₹ 44.11 - 48.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C5 Aircross
₹ 39.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Gloster
₹ 39.56 - 44.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X1
₹ 50.8 - 53.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz GLA
₹ 50.8 - 55.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दूसरे नंबर पर रही जीप मेरिडियन
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर जीप मेरिडियन रही। जीप मेरिडियन को बीते महीने 133 खरीदार मिले। बता दें कि जीप मेरिडियन की बिक्री इस दौरान सालाना आधार पर 5 पर्सेंट तक बढ़ गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में यह आंकड़ा 127 यूनिट था। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में एमजी ग्लॉस्टर रही। एमजी ग्लोस्टर ने बीते महीने 39 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 102 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि फरवरी, 2024 में ग्लॉस्टर को 168 ग्राहक मिले थे।
सिर्फ 2 यूनिट बिकी टिगुआन
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर स्कोडा कोडियाक रही। स्कोडा कोडियाक को बीते महीने सिर्फ 10 ग्राहक मिले। इस दौरान स्कोडा कोडियाक की बिक्री में सालाना आधार पर 89 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में यह आंकड़ा सिर्फ 89 यूनिट था। इसके अलावा, बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर फॉक्सवैगन टिगुआन रही। फॉक्सवैगन टिगुआन ने बीते महीने 98 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 2 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।