Toyota India Auto Sales In May 2024 टोयोटा की कारों पर एक बार फिर टूटे ग्राहक, 24% की शानदार ग्रोथ मिली; वेटिंग पीरियड भी 14 महीने के पार पहुंचा, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota India Auto Sales In May 2024

टोयोटा की कारों पर एक बार फिर टूटे ग्राहक, 24% की शानदार ग्रोथ मिली; वेटिंग पीरियड भी 14 महीने के पार पहुंचा

  • टोयोटा ने मई 2024 सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी को पिछले महीने 24% की ईयरली ग्रोथ मिली है। टोयोटा पिछले कुछ महीने से बेहतर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 June 2024 12:59 PM
share Share
Follow Us on
टोयोटा की कारों पर एक बार फिर टूटे ग्राहक, 24% की शानदार ग्रोथ मिली; वेटिंग पीरियड भी 14 महीने के पार पहुंचा

टोयोटा ने मई 2024 सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी को पिछले महीने 24% की ईयरली ग्रोथ मिली है। टोयोटा पिछले कुछ महीने से बेहतर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के कई मॉडल की डिमांड इतनी ज्यादा है कि उसकी इसकी डिमांड, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के बीच बड़ा अंतर आ गया है। इसी तगड़ी सेल्स के चलते इसकी कुछ कारों का वेटिंग पीरियड भी 14 महीने से ऊपर पहुंच चुका है। वैसे, पिछले महीने कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 25,273 गाड़ियां बेची। चलिए कंपनी की सेल्स आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

टोयोटा की मई सेल्स की बात करें तो पिछले महीने कंपनी की कुल सेल्स 25,273 यूनिट की रही। ये पिछले साल की तुलना में 24% अधिक है। इस दौरान कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स23,959 यूनिट की रही। वहीं, उसने 1,314 यूनिट को एक्सपोर्ट किया। साल-दर-साल के आधार पर टोयोटा बिक्री 23% बढ़कर 1,22,776 यूनिट पर रही।

टोयोटा कार वेटिंग पीरियड जून 2024
मॉडलइंजन वैरिएंटवेटिंग पीरियड
ग्लैंजाMT1 महीना
ग्लैंजाAMT1 महीना
हिलक्स-1 महीना
कैमरी-1 महीना
रुमियनCNG2 महीने
अर्बन क्रूजर हाइराइडरहाइब्रिड2 महीने
फॉर्च्यूनर-3 महीने
रुमियननिओ ड्राइव3 महीने
अर्बन क्रूजर हाइराइडरCNG5 महीने
इनोवा क्रिस्टा-5 महीने
इनोवा क्रिस्टापेट्रोल6 महीने
अर्बन क्रूजर हाइराइडरहाइब्रिड निओ ड्राइव6 महीने
वेलफायर-12 महीने
इनोवा हाइक्रॉसहाइब्रिड14 महीने

इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड 14 महीने

टोयोटा के जिन मॉडल पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है उसमें ग्लैंजा शामिल है। ग्लैंजा के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वैरिएंट पर 1 महीने का वेटिंग पीरियड है। वहीं, हिलक्स और कैमरी पर भी 1 महीने का ही वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, रुमियन और अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड का वेटिंग पीरियड 2 महीने तक पहुंच गया है। ये सभी वेटिंग पीरियड कार की बुकिंग करने के बाद शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:इस नए मॉडल ने आते ही चमका दी महिंद्रा की किस्मत, कंपनी को मिली 31% की ग्रोथ

बात करें कंपनी पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर की तो इस कार पर 3 महीने की वेटिंग चल रही है। वहीं, रुमियन के निओ ड्राइव मॉडल पर भी 3 महीने का वेटिंग पीरियड है। कंपनी की लिए हाई डिमांड वाले लिस्ट में शामिल हो चुकी अर्बन क्रूजर हाइराइडर के CNG वैरिएंट पर 5 महीने का वेटिंग और इनोवा क्रिस्टा पर भी 5 महीने का वेटिंग पीरिडड चल रहा है।

ये भी पढ़ें:पहली स्विफ्ट देती थी सिर्फ 12.36Km का माइलेज, अब बढ़कर हो गया 25.75Kmpl

अब बात करें कंपनी के उन मॉडल की जिन पर 6 महीने या उससे ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है तो इस लिस्ट की शुरुआत इनोवा क्रिस्टा से होती है। इसके पेट्रोल ट्रिम पर 6 महीने का वेटिंग है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड के निओ ड्राइव पर भी 6 महीने की वेटिंग है। वहीं, कंपनी की सबसे प्रीमियम और लग्जरी कार वेलफायर पर 12 महीने का वेटिंग है। जबकि, इनोवा हाइक्रॉस के हाइब्रिड ट्रिम पर वेटिंग पीरियड 14 महीने तक पहुंच गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।