toyota land cruiser 300 sold 0 units in april 2025 बीते महीने O यूनिट बिकी ये 5-सीटर SUV, जानिए फीचर्स से कीमत तक की पूरी डिटेल्स, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़toyota land cruiser 300 sold 0 units in april 2025

बीते महीने O यूनिट बिकी ये 5-सीटर SUV, जानिए फीचर्स से कीमत तक की पूरी डिटेल्स

टोयोटा की धांसू एसयूवी लैंड क्रूजर 300 को बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में निराशा हाथ लगी। बता दें कि इस दौरान टोयोटा लैंड क्रूजर 300 (Toyota LC 300) को एक भी खरीदार नहीं मिले।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 24 May 2025 09:55 AM
share Share
Follow Us on
बीते महीने O यूनिट बिकी ये 5-सीटर SUV, जानिए फीचर्स से कीमत तक की पूरी डिटेल्स

भारतीय ग्राहकों के बीच टोयोटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। इनमें टोयोटा इनोवा, हायराइडर और ग्लैंजा जैसी कार जबरदस्त पॉपुलर है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 की बात करें तो टोयोटा इनोवा ने 7,000 से ज्यादा एमपीवी की बिक्री करके टॉप पोजीशन हासिल किया। हालांकि, इसी दौरान टोयोटा की एक धांसू एसयूवी लैंड क्रूजर 300 को निराशा हाथ लगी। बता दें कि इस दौरान टोयोटा लैंड क्रूजर 300 (Toyota LC 300) को एक भी खरीदार नहीं मिले। आइए जानते हैं इस एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:1 लीटर में कितना दौड़ी हाइब्रिड इंजन वाली ये बाइक? देखें सिटी और हाईवे के आंकड़े

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Lexus LM

Lexus LM

₹ 2.1 - 2.62 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lotus Emeya

Lotus Emeya

₹ 2.34 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz Maybach EQS

Mercedes-Benz Maybach EQS

₹ 2.28 - 2.63 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW XM

BMW XM

₹ 2.6 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Range Rover Sport

Land Rover Range Rover Sport

₹ 1.45 - 2.95 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lotus Eletre

Lotus Eletre

₹ 2.55 - 2.99 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो टोयोटा लैंड क्रूजर 300 में 3.3-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 309bhp की अधिकतम पावर और 700Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस एसयूवी के इंजन को 10-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय मार्केट में टोयोटा लैंड क्रूजर का मुकाबला लैंड रोवर रेंज रोवर और लेक्सस एलएक्स से होता है। टोयोटा की यह एसयूवी सिर्फ एक वैरिएंट जेडएक्स में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:बजट रखिए तैयार, मार्केट में एंट्री करने जा रही ये 3 धांसू मिड-साइज SUV

इतनी है एसयूवी की कीमत

टोयोटा की एसयूवी में फीचर्स के तौर पर 12.3-इंच की फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ पावर्ड एडजेस्टेबल फ्रंट सीटें दी गई है। इसके अलावा, पैसेंजर की सेफ्टी के लिए एसयूवी में 10-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, पार्किंग सपोर्ट ब्रेक और ADAS जैसी टेक्नोलॉजी भी दी गई है। भारतीय मार्केट में टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की एक्स-शोरूम कीमत 2.10 करोड रुपये रखी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।