Akhilesh Singh got angry on question of leaving Congress said he knew about changing president पागल हैं क्या? कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर भड़के अखिलेश सिंह, बोले- अध्यक्ष बदलने की बात पता थी, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Akhilesh Singh got angry on question of leaving Congress said he knew about changing president

पागल हैं क्या? कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर भड़के अखिलेश सिंह, बोले- अध्यक्ष बदलने की बात पता थी

  • अध्यक्ष पद से हटने के बाद अखिलेश सिंह ने दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की तस्वीर भी शेयर किया। कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर भड़क गए।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 March 2025 02:24 PM
share Share
Follow Us on
पागल हैं क्या? कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर भड़के अखिलेश सिंह, बोले- अध्यक्ष बदलने की बात पता थी

बिहार में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भूमिहार समाज के अखिलेश सिंह को हटाकर दो बार के विधायक और महादलित समाज के राजेश कुमार को बीपीसीसी का अध्यक्ष बना दिया गया है। चुनाव से पहले इस फेरबदल का बिहार के सियासी गलियारे में जोर शोर से चर्चा हो रही है। अध्यक्ष पद से दरकिनार किए जाने के बाद अखिलेश सिंह ने दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की तस्वीर भी शेयर किया। हाई कमान से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते अखिलेश सिंह अचानक भड़क गए। उन्होंने एक पत्रकार को कहा- पागल हैं क्या?

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अखिलेश सिंह निकल रहे थे तो मीडियाकर्मियों ने रोक लिया। सवाल के जवाब में अखिलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के बड़े नेता हैं तो उनसे मिलते ही रहना है। हमने उनको धन्यवाद दिया कि अपने कार्यकाल में मैंने जो कर सकता था वह किया तो राहुल जी ने उसे उन्होंने एकनॉलेज किया। हटाए जाने से दुखी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं दुखी नहीं बल्कि प्रसन्न हूं।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का दलित दांव, राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

जब उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि पार्टी में बने रहेंगे या...। सवाल पूरा होने से पहले ही अखिलेश सिंह भड़कते हुए कहा कि आप पागल हैं क्या। यह क्या सवाल करते हैं कि पार्टी में बने रहेंगे। हमलोग पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगे। हमलोग प्रयास करेंगे कि हमारी सरकार बिहार में हमारी सरकार बने।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का दलित दांव, राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर पार्टी के नेताओं से बातचीत हुई थी। यह बात मुझे पहले से पता थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मेरे काम करने के तरीके से कोई आपत्ती नहीं थी। अगर कहीं ऐसी बात आई तो गलत है।

ये भी पढ़ें:बिहार कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने लगाई दिल्ली में हाजिरी, चुनाव पर चर्चा