सीओ ने समस्याओं का किया समाधान
बिहिया। निज संवाददाता ्रानिवार को सीओ रचना कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया

बिहिया। निज संवाददाता स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सीओ रचना कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल छह फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सीओ के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से अधिकतर मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। जनता दरबार में प्रमुख रूप से जमीन संबंधी विवाद, दखल दहानी, आपसी पारिवारिक विवाद से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। सीओ ने चार मामलों में संबंधित कमियों से तत्काल वार्ता कर मौके पर ही समस्या का समाधान किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार थे। सगुफ्ता सहसरामी के निधन पर शोक पीरो। प्रसिद्ध शायर और उर्दू के जानकार सगुफ्ता सहसरामी के निधन से पीरो और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी।
शोक सभा का आयोजन प्रसिद्ध कवि और शायर शौकत सबा कैफी की अध्यक्षता में किया गया। शौकत सबा कैफी ने कहा कि सगुफ्ता सहसरामी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।