Five Arrested in Jagdishpur Murder Case Linked to 2023 Kaini Dispute हत्याकांड के आरोपित सहित पांच गिरफ्तार , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsFive Arrested in Jagdishpur Murder Case Linked to 2023 Kaini Dispute

हत्याकांड के आरोपित सहित पांच गिरफ्तार

जगदीशपुर पुलिस ने 2023 में खैनी विवाद में हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन की अगुवाई में छापेमारी की गई, जिसमें महंगू मुसहर का पुत्र मुन्ना मुसहर और अन्य आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 11 April 2025 08:26 PM
share Share
Follow Us on
हत्याकांड के आरोपित सहित पांच गिरफ्तार

जगदीशपुर। जगदीशपुर पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित सहित पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में दरोगा सुधांशु व पीएसआई चंदन कुमार ने छापेमारी कर 2023 में खैनी के विवाद में हत्या करने के मामले में पूरब मुहल्ला निवासी महंगू मुसहर के पुत्र मुन्ना मुसहर, मारपीट के मामले में दुलौर निवासी सुदामा केशरी के पुत्र अर्जुन केशरी और हरिगांव में होली के दिन महिला को पीटने के मामले में कृष्ण सिंह के पुत्र सूरज कुमार, रोहित कुमार और शिव कुमार सिंह के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। पियनिया में बीजेपी सक्रिय सदस्य सम्मेलन उदवंतनगर। संदेश विधानसभा क्षेत्र के पियनिया में बीजेपी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बड़हरा विधानसभा के विधायक राघवेद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक भाजपा के वरीय नेता रामदिनेश यादव रहे। अध्यक्षता उदवंतनगर मंडल अध्यक्ष भिखारी सिंह ने की और संचालन संदेश उत्तरी मंडल के अध्यक्ष विपिन विश्वास ने किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडे, श्री भगवान सिंह, लवकुश पंडित, गजराज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सहित बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।