Tragic Accident Speeding Truck Collides with Tractor One Dead and Four Injured in Bhojpur बेकाबू ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर सवार किशोर की मौत, चार जख्मी , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsTragic Accident Speeding Truck Collides with Tractor One Dead and Four Injured in Bhojpur

बेकाबू ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर सवार किशोर की मौत, चार जख्मी

-शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की सुबह हुआ हादसा, आरा सदर अस्पताल में हो रहा इलाज

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 2 May 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
बेकाबू ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर सवार किशोर की मौत, चार जख्मी

-शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की सुबह हुआ हादसा -ब्रह्मपुर से ईंट गिरा कर लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी ठोकर -घायलों में झारखंड और पटना के निवासी, आरा सदर अस्पताल में हो रहा इलाज आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

मृत किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया वार्ड नंबर 14 निवासी अयोध्या रजक का 17 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार उर्फ नीरज रजक था। वह शाहपुर प्रखंड के रूद्रनगर स्थित एक ईंट-भट्ठा पर काम करता था। घायलों में रूद्रनगर गांव निवासी धर्मनाथ यादव का पुत्र गोरख यादव, बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी लाल मोहर यादव का पुत्र तूफानी यादव, पटना जिले के फतुहा निवासी पिंटू कुमार और झारखंड के रांची निवासी मंगरू शामिल हैं। हादसे का कारण ट्रक चालक द्वारा तेज रफ्तार में ओवरटेक करना बताया जा रहा है। इधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृत किशोर के चाचा शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि उनके भतीजे पंकज सहित सभी पांच लोग रूद्रनगर चिमनी से ईंट लेकर बक्सर जिले के ब्रह्मपुर गये थे। ईंट गिराने के बाद सभी रूद्रनगर लौट रहे थे। उसी दौरान बनाही ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें उनके भतीजे पंकज कुमार उर्फ नीरज रजक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार गोरख यादव, तूफानी यादव, मंगरू और पिंटू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसके बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि मृत पंकज कुमार उर्फ नीरज रजक तीन भाई और दो बहनों में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां गीता देवी, भाई दशरथ कुमार, गोलू कुमार, बहन नीतू कुमारी और बेबी कुमारी हैं। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।