Water Supply Disruption in Bihar Residents Face Hardship बिहिया में पानी की आपूर्ति दूसरे दिन भी रही ठप, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsWater Supply Disruption in Bihar Residents Face Hardship

बिहिया में पानी की आपूर्ति दूसरे दिन भी रही ठप

बिहिया। निज संवाददाता पेयजलापूर्ति रविवार को लगातार दूसरे दिन भी ठप रही। बताया जा रहा है कि प्रखंड कार्यालय

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 13 April 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
बिहिया में पानी की आपूर्ति दूसरे दिन भी रही ठप

बिहिया। निज संवाददाता नगर के राजा बाजार क्षेत्र में पीएचईडी की पेयजलापूर्ति रविवार को लगातार दूसरे दिन भी ठप रही। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की पानी टंकी से होकर नगर के नौ वार्डों में पीएचईडी की ओर से पेयजलापूर्ति की जाती है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम विभाग की मेन सप्लाई पाइप में ब्लॉकेज हो जाने के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी। विभाग के मैकेनिक की ओर से रविवार की शाम सप्लाई पाइप में आई ब्लॉकेज को ठीक किये जाने का कार्य प्रारंभ किया गया। कार्य कर रहे कर्मियों ने बताया कि सोमवार की सुबह से पेयजलापूर्ति सुचारू हो पाएगी‌। गर्मी के मौसम में पीने व अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की आपूर्ति ठप हो जाने से नगर के सैकड़ों घरों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।