23 Students from Maharshi Mehi Residential School Excel in All India Sainik School Entrance Exam 2025 आल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेन्स एग्जाम में भरगामा के 23 बच्चे सफल, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria News23 Students from Maharshi Mehi Residential School Excel in All India Sainik School Entrance Exam 2025

आल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेन्स एग्जाम में भरगामा के 23 बच्चे सफल

भरगामा, (ए सं)। आल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेन्स एग्जाम 2025 में महर्षि मेंही आवासीय विद्यालय

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 24 May 2025 02:28 AM
share Share
Follow Us on
आल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेन्स एग्जाम में भरगामा के 23 बच्चे सफल

आल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेन्स एग्जाम में भरगामा के 23 बच्चे सफल भरगामा, (ए सं)। आल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेन्स एग्जाम 2025 में महर्षि मेंही आवासीय विद्यालय हरिनंदन नगर रघुनाथपुर के 23 छात्रों ने बाजी मारी है। छात्रों के इस उपलब्धि से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि सफल छात्रों में हर्षवर्धन कुमार, श्रुति कृति,ऋषि कुमार, सुशांत कुमार मेहता, राहुल कुमार, अभिषेक आनंद,राजीव कुमार पासवान,बाबू साहेब,प्रियांशु राज, कृष्णा कुमार,अमन कुमार छोटी मेहता, निरंजन कुमार,श्रुति मिश्रा,लक्ष्मी साह,उमंग कुमार,रौशन कुमार,दीपक कुमार,हिमांशु कुमार,सुमन मेहता, सूरज कुमार,प्रिंस कुमार शामिल है।इनमें चार छात्रा एवं 19 छात्र शामिल हैं। ये छात्र-छात्रा छठे वर्ग में दाखिला के लिए सफल हुए है।

बताया कि 24 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा दी थी। जिसमे 23 छात्र सफल हुए है। वही बीते वर्ष 18 छात्रों ने भी सैनिक स्कूल एग्जाम में सफलता पाई थी। छात्रों की इस सफलता से ग्रामीणों समेत विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। इधर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार उर्फ लड्डू यादव,मुखिया ऐश्वर्या राज,रविन्द्र यादव,पैक्स अध्यक्ष सुभाष कुमार सुमन,भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता,दीपक कुमार,राजद नेता मुन्ना मेहता,प्राचार्य सत्यनारायण प्रसाद,शिक्षक नंदन कुमार पाठक,,उद्यानंद मंडल, रचना कुमारी,तरुण कुमार साह,भवेश कुमार,रणदीप कुमार ,प्रमोद कुमार सिंह,सागर कुमार,किरण कुमारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।