76-Year-Old Mukhiya Samidur Rahman Passes Away Leaves Behind a Legacy in Gokhalapur नहीं रहे गोखलापुर के 75 वर्षीय मुखिया समीदुर्रहमान, शोक की लहर, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria News76-Year-Old Mukhiya Samidur Rahman Passes Away Leaves Behind a Legacy in Gokhalapur

नहीं रहे गोखलापुर के 75 वर्षीय मुखिया समीदुर्रहमान, शोक की लहर

गोखलापुर पंचायत के मुखिया समीदुर्रहमान का आकस्मिक निधन हो गया। वह 22 सालों तक मुखिया रहे और 2006 से वर्तमान में पद पर थे। उनके निधन से पंचायत समिति क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 24 May 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
नहीं रहे गोखलापुर के 75 वर्षीय मुखिया समीदुर्रहमान, शोक की लहर

22 साल पहले लगातार रहे थे मुखिया, फिर 2006 बने, अभी भी थे गोखलापुर के मुखिया वर्तमान मुखिया के साथ राजद के सक्रिय नेता, निधन की खबर मिलते ही घरों पर उमड़े समर्थक नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत के वर्तमान मुखिया 76 वर्षीय समीदुर्रहमान का गुरुवार की शाम आकस्मिक निधन हो जाने से पंचायत समिति क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मुखिया समीदुर्रहमान काफी लोकप्रिय थे वह 2001 पंचायत चुनाव से पूर्व 22 वर्षीय मुखिया तथा 1996 में मुखिया बने एवं वर्तमान में मुखिया पद पर आसीन थे। उनके निधन की खबर फैलते हैं उनके गोखलापुर स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया।

वह पंचायत की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते रहते थे। अंतिम दर्शन को पहुंचे पूर्व मंत्री सह जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम ने बताया कि मुखिया समीदुर्रहमान का निधन पूरे जिलेवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह समाज के अंतिम पंक्ति तक के लोगों को साथ लेकर चलते थे एवं उनके किए गए विकास के कार्य काफी सराहनीय है। उनके अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक अनिल यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, बीडीओ चंदन प्रसाद, थानाध्यक्ष कुमार विकास, मुखिया जैनुल हक, कन्हैया झा, उमर फारूक, मो फिरोज, पूर्व प्रमुख जहुर आलम, हेमेंद्र नारायण सिंह, संतोष सिंह, सरपंच तोहिद आलम, बाल किशन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।