जैव विविधता दिवस पर बच्चों ने बनाई मानव शृंखला
फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत में प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में जैव विविधता दिवस मनाया गया। बच्चों ने मानव शृंखला बनाई और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रधान शिक्षक ने बताया कि यह...

फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत के स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में गुरुवार को जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला बनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि यह दिवस संयुक्त राष्ट्र ने 29 दिसंबर 1993 ई. से शुरू किया गया है। लेकिन 2021 ई. के बाद यह दिवस हर वर्ष 22 मई से मनाया जाता है। कहा कि सभी जीव-जंतुओं के रहने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, पृथ्वी पर समस्त जीवों का आश्रय स्थल धरती है। इसलिए हम सबों का कर्तव्य बनता है कि सभी जीवों का देखभाल व उनकी सुरक्षा करना चाहिए।
इस अवसर पर वरीय शिक्षक रिंकू कुमार पासवान ने भी अपने विचार रखे। साथ ही साथ बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर संकल्प लिया कि हम लोग पर्यावरण प्रदूषण के विपरीत कोई काम नहीं करेंगे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका मीणा टुडू,सहायिका शनिचरी देवी, लुखी देवी,आरती देवी, ललिता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता रवि रोशन सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।