रानीगंज विधानसभा के सभी 361 बूथों पर मनाया जायेगा डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह
रानीगंज में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण कुमार सेनानी ने की। सभी 361 बूथों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की...

रानीगंज। एक संवाददाता रविवार को रानीगंज मुख्यालय स्थित एसएनवी महाविद्यालय में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने किया। जबकि मंच संचालन भाजपा के नगर अध्यक्ष आलोक कुमार भारती उर्फ सुमन झा ने किया। बैठक में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे थे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमन झा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 361 बूथों पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जायेगी। इसके साथ ही बाबा साहेब के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जायेगा। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के सभी सक्रिय सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी से अवगत करवाया गया है। सभी सदस्य अपना सौ फीसदी योगदान पार्टी को देंगे। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए गठबंधन की सरकार बने। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मधुबनी आगमन को लेकर भी विस्तृत चर्चा किया गया। कहा कि मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी सदस्य अरुण कुशवाहा, पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, जिला मंत्री अमन राज, पूर्व जीप सदस्य पूनम देवी, प्रेमलाल दास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंटु पूर्वे, मायानंद सिंह, धीरज कुमार, संजीत राज, गोपाल मल्लिक, पूनम पासवान, गीत गोविन्द महतो, आजाद जायसवाल, मणिकांत पासवान, राजीव चौधरी, किशोर प्रधान, बिजली देवी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।