Congress Party Committed to Constitution Protection Shad Ahmed Honored as New District President धर्म के नाम पर बांटने वालों से लोगों को सावधान करेगी कांग्रेस, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCongress Party Committed to Constitution Protection Shad Ahmed Honored as New District President

धर्म के नाम पर बांटने वालों से लोगों को सावधान करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए है प्रतिबद्ध: विधायक अंबेडकर संवाद सह नवनियुक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 15 April 2025 01:03 AM
share Share
Follow Us on
धर्म के नाम पर बांटने वालों से लोगों को सावधान करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए है प्रतिबद्ध: विधायक अंबेडकर संवाद सह नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह

अररिया, निज संवाददाता

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस ने सामाजिक न्याय और संबिधान की रक्षा का संकल्प लिया। अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में अंबेडकर संवाद के साथ-साथ पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाद अहमद का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें ऐसे वक्त पर उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है जब बिहार में छह माह बाद विधानसभा चुनाव होना है।वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करेंगे। कांग्रेस को धरातल पर मजबूत करने का काम करेंगे,जो भी खामियां हैं उसे दूर किया जाएगा। पुराने लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी विंग और सीनियर लीडर के साथ बैठकर रणनीति तैयार की जाएगी और उस पर अमल किया जाएगा। ताकि पार्टी को हर विधानसभा क्षेत्र में सांगठनिक रूप से मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्पष्ट संदेश है जो काम करेगा उन्हें सम्मान मिलेगा।राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस की नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे और जात-धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों और समाज को बांटने वालों से लोगों को सावधान करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानसिक रूप से कमजोर हो चुके हैं वह सिर्फ दिखावटी तौर पर मुख्यमंत्री हैं।भारतीय जनता पार्टी और कुछ अधिकारी मिलकर सरकार चला रहे हैं।कांग्रेस जिला प्रभारी कटिहार जिला के कोढ़ा की पूर्व विधायक सुनीता देवी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान ने देशवासियों को सम्मान से जीने का समान अधिकार दिया है।लेकिन आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान खतरे में है। हमारे नेता राहुल गांधी जी संविधान को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार संविधान को कमजोर करने करने में जुटी हुई है।दलितों, शोषितों की हकमारी की जा रही है। इन जातियों पर अत्याचार बढ़ा है।उन्होंने कहा कि अंबेडकर संवाद के माध्यम से आमलोगों तक अंबेडकर के विचारधारा को पहुंचाया जाएगा।अररिया विधायक आबिदुर रहमान ने कहा कि आज संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है।संविधान में नए-नए संशोधन किए जा रहे हैं। लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, आफ़ताब उर रहमान आजाद शत्रु सिंह,अफसाना हसन,गुलाबचंद ऋषिदेव, माला राम,संजीव शेखर, राहुल मिश्रा, शंकर साह, मासूम रेजा,कुलानंद झा,अवेश यासीन,आबिद हुसैन अंसारी,मो खालिद, शशिभूषण झा,मो ग़ालिब चुन्ना, दिलीप पासवान, अम्बरीष राहुल,जफरुल हसन,प्रदीप मंडल,अरबिंद झा,प्रशांत यादव,करण कुमार पाप्पू,चंगेज अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।